महात्मा गांधी की ग्राम राज्य की दिशा ठीक थी : भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंंगलवार को यहां ग्राम संगम में महात्मा गांधी के ग्राम राज्य की प्रशंसा की और देश के विकास पर तंज कसा।
नईदुनिया, उज्जैन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने मंंगलवार को यहां ग्राम संगम में महात्मा गांधी के ग्राम राज्य की प्रशंसा की और देश में महानगरों के विकास पर तंज कसा। कहा, बेंगलुरु, भोपाल, इंदौर, कोलकता, मुंबई जैसे महानगर समृृद्ध हो जाएं और वहां अच्छे लोग बसें, इससे न कोई फायदा होगा और न ही देश बड़ा बनेगा। देश की 65 प्रतिशत आबादी गांवों में बसती है। शहरों के बजाए गांवों को उन्नत करने की जरू रत है।
ग्राम संगम के समापन सत्र में कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम राज्य की कल्पना में भले ही कोई कमियां निकाले, लेकिन उनकी मूल दिशा एकदम ठीक थी। हमारी संस्कृृति शहरों में तैयार नहीं हुई, बल्कि गांवों और जंगलों से निकली है। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए प्रकृृति और संस्कृृति के हिसाब से गांवों का विकास करना होगा। इसके लिए जैविक खेती, पशुपालन को बढ़ावा देना होगा।