मध्य प्रदेशः 71 हजार से 1 लाख 11 हजार हुई विधायकों की सैलरी,सीएम को मिलेंगे दो लाख
प्रदेश में विधायकों का वेतन बढ़ाने को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। जिसके बाद मुख्यमंत्री का वेतन दो लाख और विधायकों का वेतन 71 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख 10 हजार रुपए प्रतिमाह हो गया है।
भोपाल (ब्यूरो)। प्रदेश में विधायकों का वेतन बढ़ाने को लेकर कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बुधवार सुबह विधानसभा में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इसके बाद विधायकों का 71 हजार रुपए से बढ़कर 1 लाख 10 हजार रुपए प्रतिमाह हो गया है। विधायकों ने इसमें डीए को भी जोड़ने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने उसे खारिज कर दिया। अगर इसमें डीए भी जोड़ दिया जाता तो वेतन 1 लाख 50 हजार रुपए हो जाता।
कैबिनेट की बैठक में नया विभाग सूक्ष्म लघु उद्योग बनाने को भी मंजूरी दी गई है। तेंदुपत्ता संग्रहण बोनस बढ़ाकर 950 रुपए से बढा़कर 1250 किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में उषा किरण केंद्र खोले जाएंगे, जिनके लिए 271 पदों को मंजूरी दी गई है। सिंहस्थ में आकस्मिक कार्य के लिए एक करोड़ तक की स्वीकृति प्रभारी मंत्री को दिए गए।
किसका कितना वेतन
विधानसभा अध्यक्ष : 1.85 हजार रुपए
मुख्यमंत्री : 2 लाख रुपए
मंत्री : 1.50 लाख रुपए
विधायक: 1.10 लाख रुपए( सभी प्रतिमाह)
ये भी पढ़ेंः सरकारी कॉलेजों में सप्ताह में दो दिन प्रैक्टिकल जरूरी