Move to Jagran APP

मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा का परचम

मध्य प्रदेश में नए सिरे से उठे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के बाद हुई प्रतिष्ठा की पहली परीक्षा शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शानदार ढंग से पास कर ली। कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली।

By Bhupendra SinghEdited By: Published: Mon, 17 Aug 2015 01:16 AM (IST)Updated: Mon, 17 Aug 2015 04:27 AM (IST)
मध्य प्रदेश निकाय चुनाव में भाजपा का परचम

भोपाल [ब्यूरो]। मध्य प्रदेश में नए सिरे से उठे व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) घोटाले के बाद हुई प्रतिष्ठा की पहली परीक्षा शिवराज सिंह चौहान सरकार ने शानदार ढंग से पास कर ली। जनता ने सरकार के पक्ष में राय देते हुए दस स्थानीय निकायों में से आठ पर भाजपा को विजयी बना दिया। घोटाले पर सियासी बढ़त लेने की कोशिश में जुटी कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली। उसके हिस्से में सिर्फ एक ही निकाय आया। एक निर्दलीय के कब्जे में चला गया। ये चुनाव गुरुवार को हुए थे, जिनके परिणाम रविवार को आए।

loksabha election banner

उज्जैन व मुरैना नगर निगम में एक बार फिर भाजपा का डंका का बजा। राज्य में इससे पहले 14 निगमों में हुए चुनावों को भाजपा पहले ही जीत चुकी है। इस तरह प्रदेश के सभी 16 निगमों में भगवा झंडा फहरा रहा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि यह जीत जनता द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी के लगातार विकास विरोधी और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ करारा जवाब है और जनता ने इस जीत के माध्यम से इन लोगों को सच्चाई का आइना दिखाने का काम किया है। कांग्रेस की देश के विकास और आर्थिक प्रगति में अवरोध उत्पन्न करने की नकारात्मक प्रवृत्ति के खिलाफ जनता में जनाक्रोश है और जनता आने वाले समय में कांग्रेस को इसी तरह से माकूल जवाब देती रहेगी।

शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मप्र ने कहा कि इस चुनाव में भी नकारात्मक राजनीति करने वालों को जनता ने पूरी तरह नकार दिया है। विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार को जनता ने पुन: अपना स्नेह दिया।

नगर निगम : पहली बार हुए मुरैना नगर निगम के चुनाव में भाजपा के अशोक अर्गल ने जीत हासिल की तो उज्जैन में भाजपा की मीना जोनवाल ने जीत दर्ज कर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

नगर पालिका : विदिशा में भाजपा के मुकेश टंडन ने जीतकर पार्टी का कब्जा बनाए रखा। हरदा में भाजपा की साधना जैन ने जीत का डंका बजाकर कांग्रेस से यह सीट छीन ली तो सारंगपुर में कांग्रेस की रू पल साहनी ने पार्टी का कब्जा बरकरार रखा।

नगर परिषद : भैंसदेही में भाजपा के अनिल सिंह ठाकुर, कोटर में भाजपा की शांतिदेवी शर्मा और सुवासरा में भाजपा के मगनलाल ने कांग्रेस से ये तीनों नगर परिषद छीन लीं। वहीं चाकघाट में भाजपा की मीनाक्षी केशरवानी ने कांग्रेस प्रत्याशी वंदना केशरवानी को हराकर पार्टी का कब्जा बरकरार रखा। इसके विपरीत घुवारा का परिणाम भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही झटका साबित हुआ। यहां निर्दलीय अण राजे ने कब्जा जमाकर भाजपा से यह नगर परिषद छीन ली।

वर्तमान चुनाव के बाद प्रदेश के स्थानीय निकाय एक नजर में

नगर निगम : 16

भाजपा : 16

नगर पालिका 98 में से 69 में चुनाव हुए

भाजपा : 42

कांग्रेस : 18

अन्य : 9

नगर परिषद 264 में से 208 में चुनाव हुए

भाजपा : 123

कांग्रेस : 59

अन्य : 26

जिला पंचायत 51 में से 50 में चुनाव हुए

भाजपा :41

कांग्रेस : 7

अन्य : 2।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.