जयवर्धन सिंह की सगाई
राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह का 21 अप्रैल को राघौगढ़ में सगाई कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसमें उनके पिता, बहनें एवं करीबी मित्र शामिल हुए।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Wed, 22 Apr 2015 12:40 AM (IST)Updated: Wed, 22 Apr 2015 12:42 AM (IST)
भोपाल, सारंगपुर [ब्यूरो]। राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के विधायक पुत्र जयवर्धन सिंह का 21 अप्रैल को राघौगढ़ में सगाई कार्यक्रम संपन्न हो गया। जिसमें उनके पिता, बहनें एवं करीबी मित्र शामिल हुए।
आयोजन में शाही-ठाठ बाट देखने को मिला। कार्यक्रम में उनके काका पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह, बड़े भाई आदित्य विक्रम सिंह आदि उपस्थित थे। जयवर्धन सिंह का विवाह 19 मई को बिहार के डुमरिया स्टेट की राजकुमारी सृजाम्या शाही के साथ दिल्ली में होगा, जहां वे परिणय सूत्र में बंधेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें