राज्यपाल आज लौटेंगे
राज्यपाल रामनरेश यादव बुधवार दोपहर तक राजधानी लौट आएंगे। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से विशेष विमान मांगा है।
By Bhupendra SinghEdited By: Published: Tue, 07 Apr 2015 11:53 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2015 11:57 PM (IST)
भोपाल [ब्यूरो]। राज्यपाल रामनरेश यादव बुधवार दोपहर तक राजधानी लौट आएंगे। इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार से विशेष विमान मांगा है।
मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल लखनऊ से सुबह 11.30 बजे रवाना होंगे। उल्लेखनीय है कि उनके बेटे शैलेष यादव का निधन होने के बाद राजभवन के अधिकारी 26 मार्च को उन्हें एयर एंबुलेंस से लखनऊ लेकर गए थे।
राज्यपाल अब तक लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे राजधानी आ रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें