गजभिए की जमानत पर हाई कोर्ट में सुनवाई आज
भोपाल [ब्यूरो]। मध्य प्रदेश के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में हुए भर्ती घोटाले के
By Edited By: Published: Tue, 31 Mar 2015 06:30 AM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2015 03:05 AM (IST)
भोपाल [ब्यूरो]। मध्य प्रदेश के डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में हुए भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी पूर्व कुलपति प्रोफेसर एनएस गजभिए की जमानत अर्जी पर सुनवाई हाई कोर्ट में 31 मार्च को होगी। सीबीआइ की गिरफ्त में आने के बाद प्रोफेसर गजभिए एक महीने से जेल में हैं। सीबीआइ की विशेष कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद गजभिए हाई कोर्ट में प्रयास कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि सागर विवि में भर्ती घोटाले की छानबीन कर रही सीबीआइ 10 महीने के दौरान दो बार आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी कर चुकी है। गजभिए कानपुर आइआइटी में प्रोफेसर भी रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें