अनियंत्रित होकर पलटी कार, पांच घायल
भोपाल रोड पर शुक्रवार शाम को हादसा हो गया। इंदौर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार सवार पांच लोग घायल हुए। दो को ज्यादा चोट आई। जानकारी के मुताबिक कार में राऊ, इंदौर निवासी परिवार के लोग सवार थे। सभी लोग भोपाल से इंदौर
देवास [निप्र]। भोपाल रोड पर शुक्रवार शाम को हादसा हो गया। इंदौर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार सवार पांच लोग घायल हुए। दो को ज्यादा चोट आई।
जानकारी के मुताबिक कार में राऊ, इंदौर निवासी परिवार के लोग सवार थे। सभी लोग भोपाल से इंदौर की ओर लौट रहे थे। भोपाल रोड पर जैतपुरा के समीप शाम करीब चार बजे कार चालक ने नियंत्रण खो दिया व कार पलटी खा गई। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। ईएमटी मंजू मालवीय व पायलट कपिल पटेल ने घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों के नाम फातिमा (24), जैनब (21), मोहम्मद (31) पुञ जाकिर, मोहम्मद (15) पुञ मुस्तफा व नफीसा (04) पुञ मोहम्मद है। फातिमा व जैनब को गंभीर चोट आने पर इंदौर रैफर किया गया। शेष घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि किसी वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने संतुलन खो दिया व कार अनियंत्रित होकर पलट गई। बीएनपी थाना पुलिस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची व राहत कार्य किया।