राज्यपाल एयर एंबुलेंस से गए बेटे की अंत्येष्टि में
भोपाल [ब्यूरो]। राज्यपाल रामनरेश यादव गुरुवार को अपने बेटे शैलेष की अंत्येष्टि में शामिल होने एयर एं
भोपाल [ब्यूरो]। राज्यपाल रामनरेश यादव गुरुवार को अपने बेटे शैलेष की अंत्येष्टि में शामिल होने एयर एंबुलेंस से रवाना हुए। डॉक्टरों की सलाह पर राज्यपाल को लखनऊ पहुंचने तक उनके बेटे के निधन की सूचना नहीं दी गई। उन्हें बताया गया कि बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी पीजीआई, लखनऊ में शिफ्ट किया जा रहा है। राज्यपाल के साथ एडीसी विनीत कपूर, राजभवन के डॉक्टर एके पाठक एवं तीन अन्य डॉक्टर भी रवाना हुए। वहीं जगह की कमी के कारण उनके प्रमुख सचिव विनोद सेमवाल एयरपोर्ट से लौट आए।
राजभवन के अधिकारियों ने बताया लखनऊ पहुंचने पर राज्यपाल को पहले उनके निवास ले जाया गया। जहां उनके परिजन ने शैलेष के निधन की खबर दी। इसके बाद राज्यपाल काफी देर तक फूट-फूट कर रोते रहे। इस दौरान डॉक्टर बराबर उनके साथ थे। शवयात्रा जैसे ही श्मशान घाट के लिए निकली उसके बाद राज्यपाल का स्वास्थ्य देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया।