Move to Jagran APP

भाजपा के दु‌र्व्यवहार से परेशान राज्यकर्मी, 18 को राज्यव्यापी काम बंद

भोपाल [ब्यूरो]। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दु‌र्व्यवहार से परेशान राज्य के अधिक

By Edited By: Published: Tue, 17 Feb 2015 06:31 AM (IST)Updated: Tue, 17 Feb 2015 01:41 AM (IST)
भाजपा के दु‌र्व्यवहार से परेशान राज्यकर्मी, 18 को राज्यव्यापी काम बंद

भोपाल [ब्यूरो]। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के दु‌र्व्यवहार से परेशान राज्य के अधिकारी और कर्मचारी 18 फरवरी को पूरे प्रदेश में काम बंद [शटडाउन] करेंगे। इस संबंध में मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा ने सोमवार को अधिकारी व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों को मंत्रालय बुलाया था। चर्चा में ठोस निष्कर्ष न निकलने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी शट डाउन कार्यक्रम को यथावत रखने की बात कही।

loksabha election banner

देर शाम को संगठन के पदाधिकारियों के पास मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को सुबह 10.30 बजे मुलाकात करने का संदेशा भेजा है। सभी संगठनों के पदाधिकारियों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री हमारे अधिकारी-कर्मचारियों को नेताओं की प्रताड़ना से सुरक्षा देने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने का आश्वासन देते हैं तो ही हम अपने शट डाउन कार्यक्रम को रोकेंगे। अन्यथा 18 को पूरा सरकारी काम-काज ठप कर दिया जाएगा। राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष जीपी माली, मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अरुण द्विवेदी, मप्र राज्य कर्मचारी संघ के जीतेंद्र सिंह समेत अन्य संगठनों के प्रतिनिधि आज सुबह सीएम से मिलने जाएंगे।

इधर मंत्रालय में लहराई तख्तियां

मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारी संघ की जीएडी राज्य मंत्री लाल सिंह आर्य से वार्ता फेल होने के बाद उन्होंने 18 फरवरी को मंत्रालय से मशाल जुलूस निकालने का निर्णय लिया। इस अवसर पर संघ ने पूरे मंत्रालय में तख्तियां लहराकर सभी को 18 फरवरी को मशाल जुलूस में शामिल होने का आव्हान किया।

मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक के नेतृत्व में 50 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे मंत्रालय में नारों की तख्तियां लहराते हुए नारेबाजी भी की। इस अवसर पर मंत्रालय के सुरक्षा कर्मी कर्मचारियों से तख्तियां छिनते नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.