Move to Jagran APP

मोदी का सफाई अभियान अच्छा प्रयास : राज बब्बर

भोपाल, इंदौर [ब्यूरो]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफाई अभियान एक अच्छा प्रयास है और मैं इसकी सराहन

By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2015 06:27 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jan 2015 03:40 AM (IST)
मोदी का सफाई अभियान अच्छा प्रयास : राज बब्बर

भोपाल, इंदौर [ब्यूरो]। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सफाई अभियान एक अच्छा प्रयास है और मैं इसकी सराहना करता हूं। मैं भी बचपन से अपने आसपास साफ-सफाई का खास खयाल रखता हूं। यह बात रविवार को इंदौर पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व सांसद और ख्यात फिल्म अभिनेता राज बब्बर ने पत्रकारवार्ता में कही। वे नगर निगम चुनाव के सिलसिले में कांग्रेस के प्रचार के लिए प्रदेश के दौरे पर हैं।

loksabha election banner

पार्टी में राहुल गांधी के बजाय प्रियंका गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस कार्यकर्ता लेते हैं। पारिवारिक निर्णय लेने में गांधी परिवार खुद सक्षम है। बब्बर बोले, मुंबई में बैठे हुए मध्यप्रदेश की खबरें अक्सर देखने को मिलती हैं। मुझे लगता है कि प्रदेश में उस जमात को ब़़ढावा मिल रहा है जिसे माफिया कहते हैं। यहां कानून व्यवस्था चरमरा गई है और उद्यमी सुरक्षित नहीं हैं। यह सब कांग्रेस के सत्ता में नहीं रहने के कारण हो रहा है।

उन्होंने पंचायत चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में बने माहौल को अच्छा संकेत बताते हुए कहा मप्र की हवा बदली हुई नजर आ रही है। पार्टी ने इंदौर में अर्चना जायसवाल को महापौर पद के उम्मीदवार के रूप में चुना है और जनता उन्हें चुनकर अच्छा फैसला लेने जा रही है। प्रदेश में पिछले तीन विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर वे बोले जनता के बीच जाना और अपनी बात मनवाना हर नेता का कर्तव्य है। कभी इसमें नेता सफल होते हैं और कभी असफल। कांग्रेस में अंतर्कलह के सवाल पर वे बोले मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए फैली तमाम भ्रांतियों का जवाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव हैं।

निकाय चुनाव से खुलती है कलई

बब्बर ने कहा निकाय चुनाव घर-घर का चुनाव है, गली-मोहल्लों का चुनाव है। जमीनी मुद्दों से जुड़े इस चुनाव से कलई खुलती है। पिछले तीन चुनावों से भाजपा द्वारा किए जा रहे वादों से लोग अब ऊब चुके हैं। वे बोले प्रदेश का असुरक्षित माहौल विकास पर सवालिया निशान लगा रहा है। यूपीए सरकार ने इंदौर के विकास के लिए 2700 करोड़ रुपए मंजूर किए। इनका उपयोग कैसे हुआ, सब जानते हैं। इंदौर का जिक्र करते हुए श्री बब्बर ने कहा यह शहर मुंबई के बिलकुल करीब है इसलिए यहां का मिजाज भी मुंबई जैसा ही है। मुंबई आर्थिक राजधानी है तो इंदौर भी आर्थिक शहर है।

पंक्चर बनाने वाले से भजन गाने वाले को भी मिला टिकट

पैसे लेकर टिकट देने जैसे आरोपों के सवाल पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरण यादव ने कहा जो लोग किन्हीं कारणों से संतुष्ट नहीं होते, वे ऐसे आरोप लगाते हैं। पार्टी ने पंक्चर बनाने वाले से भजन गाने वाले और युवाओं के साथ मैदानी लोगों को टिकट दिए हैं। यह सारा काम पारदर्शिता के साथ किया गया है। प्रेस से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा और नरेंद्रसिंह सलूजा भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.