Move to Jagran APP

बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं

भोपाल [नप्र]। प्रदेश में मावठा [सर्दी की बारिश] गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजधानी सहित

By Edited By: Published: Sun, 14 Dec 2014 06:08 AM (IST)Updated: Sun, 14 Dec 2014 03:14 AM (IST)
बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं

भोपाल [नप्र]। प्रदेश में मावठा [सर्दी की बारिश] गिरने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजधानी सहित कई स्थानों पर झमाझम पानी बरसा। इससे किसानों के चेहरे खिल गए। फसलों के लिए यह पानी अमृत की तरह है। राजधानी में शनिवार शाम को भी बारिश हुई। मौसम विज्ञानियों ने रविवार को भी पानी बरसने की संभावना जताई है। साथ ही ओले भी गिरने की आशंका जाहिर की है।

loksabha election banner

दिन का पारा तेजी से लु़़ढका

उधर, बारिश होने और बादल छाए होने के कारण प्रदेश भर में गुरवार को दिन के तापमान में खासी गिरावट आई है। अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 25 डिग्री से नीचे रहा। ग्वालियर में दिन का तापमान सबसे कम [18.8 डिग्री] दर्ज हुआ। हालांकि सभी स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना है। कई स्थानों पर रात का तापमान 15 डिग्री के आसपास दर्ज हुआ। मौसम साफ होने पर रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

इसलिए बदला मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर बना एक ऊपरी हवा का चक्रवात शनिवार सुबह आगे खिसककर उत्तरी मध्यप्रदेश के ऊपर सक्रिय हो गया है। इस सिस्टम की वजह से पूरे प्रदेश में हल्की, तेज बरसात हो रही है। अभी एक-दो दिन मौसम साफ होने के आसार नहीं हैं।

मावठे की बारिश बढ़ी ठिठुरन

प्रदेश में शुक्रवार शाम हुई मावठे की पहली बारिश के बाद ठिठुरन ब़़ढ गई है। हालांकि मावठे की बारिश से रबी फसलों को काफी फायदा मिलेगा, परंतु राजग़़ढ जिले में कुछ स्थानों पर ओले गिरने से नुकसान भी हुआ है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.