रेलवे भर्ती परीक्षा में 5 मुन्नाभाई गिरफ्तार
भोपाल [नप्र]। भोपाल में रविवार को हुई रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में अलग-अलग केंद्रों से तीन मामलो
भोपाल [नप्र]। भोपाल में रविवार को हुई रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षा में अलग-अलग केंद्रों से तीन मामलों में 5 मुन्नाभाई गिरफ्तार किए गए। ये सभी आरोपी बिहार के हैं और किसी अन्य के नाम पर पेपर दे रहे थे।
ऐशबाग पुलिस के मुताबिक बजरिया निवासी उवेश पिता विलाल अहमद [27] रविवार को हिंद कॉन्वेंट स्कूल में ड्यूटी पर थे। परीक्षा के दौरान संदेह के आधार पर उन्होंने बिहार निवासी मो. परवेज पिता जलील आलम [21] के कागजातों की जांच की, तो पता लगा वह सन्नी कुमार की जगह परीक्षा दे रहा है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर सन्नी को भी गिरफ्तार कर लिया। इसी दौरान बिहार निवासी मो. नदीम खान की जगह बिहार का ही राजीव कुमार शर्मा परीक्षा देते पकड़ा गया। मामले की भनक लगते की नदीम फरार हो गया।
निशापुरा पुलिस के मुताबिक बिहार निवासी इंजीनियरिंग छात्र अमित शास्त्री को पीबीजीएम कॉलेज से रेलवे की परीक्षा देते गिरफ्तार किया। वह बिहार निवासी अपने दोस्त विनय कुमार की जगह बैठा था। पेपर देने का सौदा 25 हजार रुपए में हुआ था। पुलिस ने विनय को भी गिरफ्तार कर लिया है।
पहले भी पकड़ा गया था
इससे पहले गत 2 नवंबर कोकमला नेहरू स्कूल में एसएससी की परीक्षा के पेपर के दौरान नकल करते ग्राम थानाकलां जिला सोनीपत [हरियाणा] निवासी प्रदीप शर्मा [19] पुत्र अनिल शर्मा संदेह होने पर पकड़ा गया था। वह मोबाइल फोन से पेपर में दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिख रहा था। बाद में पुलिस हरियाणा गई थी, वहां से एक आरोपी को पकड़कर लाई थी। अभी दोनों जेल में है।