एक साल के मेहमान हैं सीएम : दिग्विजय
भोपाल, ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिव
भोपाल, ग्वालियर। ग्वालियर प्रवास पर आए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यापमं घोटाले में पूरी तरह फंस चुके हैं। वे इस पद पर एक साल के ही मेहमान हैं।
स्टेशन पर संवाददाताओं से चर्चा में दिग्गी के कहना था कि व्यापमं घोटाले पर कांग्रेस ने सरकार को चारो ओर से घेर लिया है। इंदौर में हो रही इन्वेस्टर्स समिट पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने इसे जनता के पैसों का दुरपयोग बताया। उनका कहना था कि इससे पहले भी कई समिट हुई हैं। उनके क्या परिणाम रहे, सब जानते हैं। यह पैसा खाने का तरीका है।
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए वे बोले, मोदी सरकार 100 दिन में ही फेल हो चुकी है। अब तक जो भी योजनाओं लागू हुई हैं वे सब यूपीए सरकार की हैं।