जोशी दंपति को फरार घोषित कराएगा लोकायुक्त
भोपाल [ब्यूरो]। बर्खास्त आईएएस दंपति अरविंद-टीनू जोशी को गिरफ्तार करने में नाकाम लोकायुक्त ने रणनीति
भोपाल [ब्यूरो]। बर्खास्त आईएएस दंपति अरविंद-टीनू जोशी को गिरफ्तार करने में नाकाम लोकायुक्त ने रणनीति में बदलाव किया है।
सात अक्टूबर को विशेष अदालत में सुनवाई में लोकायुक्त टीम अदालत से फरार घोषित करने की गुहार लगाएगी। इसी दिन दूसरी अदालत में संपत्ति राजसात के मामले में भी सुनवाई होगी।
सूत्रों ने बताया कि लोकायुक्त की टीम भोपाल, दिल्ली, गाजियाबाद, असम सहित अन्य संभावित ठिकानों पर अरविंद-टीनू जोशी को तलाश कर चुकी है। विदेश भागने की आशंका के मद्देनजर इमिग्रेशन अथॉरिटी से लुक आउट नोटिस भी जारी करवा दिया है, पर ये सभी प्रयास बौने साबित हुए हैं। यही वजह है कि दोनों को गिरफ्तार करने के लिए फरार घोषित करवाने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही संपत्ति राजसात के प्रस्ताव से बची डेढ़-पौने करोड़ रुपए की अन्य संपत्ति की कुर्की आदेश लेने के प्रयास किए जाएंगे। लोकायुक्त ने करीब 42 करोड़ रुपए की संपत्ति राजसात करने का मामला विशेष अदालत में प्रस्तुत किया है।