भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और मेनन ने महाराष्ट्र में संभाला मोर्चा
भोपाल [ब्यूरो]। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के बैनर तले प्रचार की क
भोपाल [ब्यूरो]। महाराष्ट्र में 15 अक्टूबर को हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा के बैनर तले प्रचार की कमान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन को मिली है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर चौहान 500 कार्यकर्ताओं के साथ विदर्भ क्षेत्र में डेरा डाल चुके हैं। इस अंचल में ही पार्टी ने चुनावी रणनीति और प्रचार का संचालन करने के लिए संगठन महामंत्री मेनन को दायित्व सौंपा है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पार्टी ने समन्वयक का प्रभार प्रदेश महामंत्री विनोद गोंटिया को सौंपा है। स्टार प्रचारक के रूप में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी तय हुआ है। सीएम की विदर्भ में सभाएं होंगी।
संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने बताया कि विस चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां और सभाएं भी आयोजित की जाएंगी। लंबे समय बाद पार्टी महाराष्ट्र में अपने दम पर ख़़डी होने जा रही है जिससे कार्यकर्ताओं में जोश बना हुआ है।