ससुराल जाने से इन्कार पर पति ने काटी नाक
By Edited By: Published: Sat, 27 Sep 2014 12:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Sep 2014 12:06 AM (IST)
नई दुनिया, भिंड। मध्य प्रदेश के खेरिया तोर गांव में एक महिला ने ससुराल चलने से मना किया तो पति ने गुस्से में आकर उसे धारदार हथियार हंसिया फेंककर मार दिया। इससे महिला की नाक कट गई। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
खुमानपुरा निवासी आरती का विवाह दो साल पहले बघावली दतिया निवासी नंदलाल कडेरे के साथ हुआ था। करीब 6 महीने पहले आरती का पति से किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर वह अपने मायके में आकर रहने लगी। गुरुवार शाम नंदलाल अपने ससुराल आया।
शुक्रवार सुबह नौ बजे आरती के माता-पिता सहित अन्य लोग खेत पर चले गए। 10 बजे नंदलाल ने पत्नी से घर चलने को कहा लेकिन आरती ने मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें