Move to Jagran APP

विस उपचुनाव में दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस की जीत

By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 06:22 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 12:56 AM (IST)
विस उपचुनाव में दो पर भाजपा और एक पर कांग्रेस की जीत

भोपाल [ब्यूरो]। मप्र में हुए विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने जीत का सिलसिला जारी रखते हुए दो सीटों पर जीत दर्ज की वहीं कांग्रेस ने बीजेपी से एक सीट छीन ली।

loksabha election banner

कटनी जिले की दो विधानसभा सीटों में से विजयराघवगढ़ से भाजपा के संजय पाठक ने कांग्रेस प्रत्याशी को 53397 मतों से हरा दिया है। भाजपा को यहां 90084 व कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र मिश्रा को 36687 मत प्राप्त हुए।

भाजपा प्रत्याशी संजय पाठक यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र मिश्रा से लगातार बढ़त बनाए रहे। पहले राउंड में इनकी बढ़त 4391 थी। अंतिम राउंड पूरा होते ही इन्हें 53397 मतों की विजयी बढ़त मिल गई।

विधानसभा क्षेत्र आगर अजा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी गोपाल परमार 27 हजार 702 मतों से विजयी हुए। उन्हें 78 हजार 178 और कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार गौरे को 50 हजार 476 मत प्राप्त हुए। कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। 1 लाख 36 हजार 245 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। दोनों प्रत्याशियों की जीत की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।

वहीं कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली है। यहां कांग्रेस के सौरभ सिंह ने भाजपा के प्रणय पांडे को लगभग आठ हजार वोटों से पराजित कर दिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी को 76712 व 68735 मत प्राप्त हुए। यहां कांग्रेस ने 7977 वोटों से जीत दर्ज की।

बहोरीबंद के तत्कालीन विधायक प्रभात पांडे के निधन के बाद यह सीट खाली हो गई, जिसमें भाजपा ने श्री पांडे के पुत्र प्रणय पांडे को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं कांग्रेस ने बसपा से कांग्रेस में आए सौरभ सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था।

बहोरीबंद में कांग्रेस की जीत से जहां कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। वहीं भाजपा इस हार को पचा नहीं पा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.