आज सोनिया, कल शिवराज
नीमच। अब तक सुस्त चल रहे चुनाव प्रचार में आगामी दो दिन तूफानी साबित होंगे। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में 18 अप्रैल को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सभा लेने आ रही हैं। वहीं 18 और 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराज¨सह चौहान पूरे मंदसौर संसदीय क्षेत्र का दौरा कर सभाएं लेंगे। एक के बाद एक ब़़डे नेताओं की आमद से कार्यकर्ता भी जोश में दिखाई दे रहे हैं।
सोनिया गांधी 18 अप्रैल को दोपहर 1 बजे दशहरा मैदान में सभा लेंगी। बुधवार शाम से देर रात तक पुलिस ने डाक स्क्वॉड के साथ सार्वजनिक स्थान जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के अलावा होटल और लॉज के साथ वाहनों की चे¨कग की।
जानकारी के अनुसार श्रीमती गांधी शाम 3.45 बजे हवाईपट्टी पर उतरेंगी। यहां से कार द्वारा शाम लगभग 4.00 बजे दशहरा मैदान पहुंचेंगी। सुरक्षा तैयारियों की कमान आईजी वरण कपूर के हाथों में है। सुरक्षा इंतजामों के लिए 2 एसपी, 5 एडिशनल एसपी, 12 डीएसपी और 35 निरीक्षक रैंक के अधिकारी जिम्मेदारी संभालेंगे। मंच की सुरक्षा कमान स्पेशल प्रोटेक्शन गार्ड की टीम के हाथों में होगी। एसपीजी की टीम तीन दिनों से नीमच में मौजूद है।
घर-घर दे रहे न्योता
मुख्यमंत्री की सभा के लिए भाजपा ने कमरकस तैयारी शुरू कर दी है। श्री गुप्ता के समर्थन में जनसंपर्क के दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता नागरिकों से सभा में आने के लिए भी निवेदन कर रहे हैं। इसके अलावा विकासखंड, मंडल और गांव स्तर पर बैठकों का दौर भी चल रहा है। सुरक्षा के पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासन के लिए राहत वाली बात यह है कि दोनों वरिष्ठ नेताओं की सभा का स्थान एक ही है। इसलिए शुक्रवार को जो सुरक्षा व्यवस्था बनाई जाएगी, वह रविवार तक रहेगी।