Move to Jagran APP

झारखंड में गर्मी पर भारी वोटरों की पारी

रांची [जागरण न्यूज नेटवर्क]। झारखंड की चार सीटों पर शाम तीन बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान की सूचना है। झारखंड की दुमका सीट पर 51 फीसद, राजमहल सीट पर 55 फीसद, गोड्डा पर 56 फीसद तथा धनबाद लोकसभा सीट पर 59 फीसद मतदान की सूचना है।

By Edited By: Published: Thu, 24 Apr 2014 09:11 AM (IST)Updated: Thu, 24 Apr 2014 04:00 PM (IST)
झारखंड में गर्मी पर भारी वोटरों की पारी
झारखंड में गर्मी पर भारी वोटरों की पारी

रांची [जागरण न्यूज नेटवर्क]। झारखंड की चार सीटों पर शाम तीन बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान की सूचना है। झारखंड की दुमका सीट पर 51 फीसद, राजमहल सीट पर 55 फीसद, गोड्डा पर 56 फीसद तथा धनबाद लोकसभा सीट पर 59 फीसद मतदान की सूचना है।

loksabha election banner

भीषण गर्मी में चिलचिलाती धूप के बावजूद कतारबद्ध मतदाताओं की भारी भीड़ बता रही है कि झारखंड के वोटरों में भारी उत्साह है। यदि यही स्थिति रही तो वोटिंग खत्म होने तक मतदान का रिकार्ड बन सकता है। हालांकि दोपहर एक बजे के बाद बूथ पर मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। छिटपुट घटनाओं को छोड़ दें तो झारखंड की सभी सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। मतदान की गति सबसे तेज धनबाद संसदीय क्षेत्र में है।

झारखंड में जिलावार 3 बजे तक मतदान प्रतिशत

जिलावार प्रतिशत

धनबाद: 60.11

बोकारो: 52.88

साहिबगंज: 55.62

पाकुड़: 62.60

दुमका: 56.90

जामताड़ा: 54

देवघर: 58.89

गोड्डा: 66.50

मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर पार्टी समर्थकों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई जिसे समय रहते पुलिस ने नियंत्रित कर लिया। मतदान में बाधा उत्पन्न करने वालों को पुलिस ने खदेड़ दिया। कुछ स्थानों पर वोट बहिष्कार की भी सूचना है। दुमका के शिकारीपाड़ा उच्च विद्यालय के एक बूथ में सेंकेड पोलिंग अफसर बेहोश हो गए।

क्षेत्रीय क्षत्रपों की प्रतिष्ठा

दुमका में क्षेत्रीय क्षत्रपों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। शिबू सोरेन झामुमो के सुप्रीमो हैं तो बाबूलाल मरांडी झाविमो सुप्रीमो। यहां से दो पूर्व मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दोनों दिग्गज आदिवासी नेता हैं और यह तय है कि यहां होने वाली जीत-हार से उनकी सियासी हैसियत आंकी जाएगी।

खास यह कि इन दोनों दिग्गजों को भाजपा के सुनील सोरेन कड़ी टक्कर दे रहे हैं। सुनील सोरेन ने दुमका सीट पर पिछले चुनाव में भी शिबू सोरेन को कड़ी टक्कर दी थी।

कहां क्या घटनाएं

धनबाद लोकसभा क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य वासेपुर में बूथ पर कांग्रेस नेत्री शाहिदा कमर और तृणमूल कांग्रेस समर्थक टुन्ना खान के बीच जमकर झड़प हुई। झरिया के बूथ पर कुछ लोगों ने एक मतदाता की पिटाई कर दी। सिंदरी के एक बूथ पर कुछ ने मतदान का बहिष्कार करते हुए लोगों को वोट डालने से रोक दिया जिसे बाद में पुलिस ने खदेड़ दिया। ्रसिंदरी के ही एक बूथ पर जबरन एक दर्जन अराजक तत्व घुस आए। इस वजह से कुछ देर के लिए मतदान कार्य रोक दिया गया। देवघर के सोनारायठाढ़ी के चंदनपुरा गांव में दो दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हो गई जिसमें आधा दर्जन समर्थक घायल हो गए। इनमें चार की स्थिति गंभीर बनी हुई है। देवघर में चार पोलिंग बूथों पर लोगों ने ताला जड़ मतदान बाधित कर दिया।

वहीं गोड्डा, लोकसभा क्षेत्र के बसंतराय प्रखंड में बोगस वोटिंग को लेकर झाविमो व कांग्रेस समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। पोड़ैयाहाट प्रखंड के बांझी गांव के एक बूथ पर चौकीदार रामफल सिंह की पिटाई। मतदाता जबरन बूथ में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे।

किस सीट से कितने दिग्गज

धनबाद सीट: भाजपा प्रत्याशी सांसद पीएन सिंह, कांग्रेस के अजय दुबे, टीएमसी के चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे, झाविमो के समरेश सिंह

गोड्डा सीट: भाजपा के निशिकांत दुबे, कांग्रेस के फुरकान अंसारी और झाविमो के प्रदीप यादव।

दुमका सीट: झामुमो के शिबू सोरेन,

झाविमो के बाबूलाल मरांडी और भाजपा के सुनील सोरेन।

राजमहल सीट: झामुमो के विजय हांसदा, भाजपा से हेमलाल मुर्मू और झाविमो के डॉ. अनिल मुर्मू।

पढ़ें: लाल बत्ती जली तो समझो पड़ गया आपका वोट

पढ़ें: कोयलांचल से पत्थरांचल तक कांटे का मुकाबला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.