चुनाव जीतने में महिलाओं ने बाजी मारी
भले ही 16वीं लोकसभा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या काफी कम है, बावजूद इसके चुनाव जीतने के मामले में उन्होंने पुरुषों को पछाड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या 61 है, जो अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गत लोकसभा में 59 महिलाएं सांसद चुनी गई थीं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम
नई दिल्ली। भले ही 16वीं लोकसभा में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या काफी कम है, बावजूद इसके चुनाव जीतने के मामले में उन्होंने पुरुषों को पछाड़ दिया है। लोकसभा चुनाव में जीतने वाली महिलाओं की संख्या 61 है, जो अब तक का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। गत लोकसभा में 59 महिलाएं सांसद चुनी गई थीं।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम चुनाव में 8521 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया। चुनाव मैदान में उतरी 668 महिलाओं में 61 यानी 9.13 फीसद महिलाएं चुनाव जीतने में सफल रहीं। वहीं 7578 में 482 यानी 6.36 फीसद पुरुष उम्मीदवार चुनाव में जीत का स्वाद चखने में सफल रहे। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2009 में 556 महिलाएं और 7514 पुरुष चुनाव में उतरे थे। इनमें से 59 महिलाएं और 484 पुरुष सांसद बनने में सफल हुए थे।