फिर चुनावी तैयारी में सक्रिय हुए अमित शाह
चुनाव प्रचार में भाग लेने पर लगाए गए प्रतिबंध को निर्वाचन आयोग द्वारा हटाये जाने के बाद भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह सूबे में तीसरे और चौथे चरण की चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे शाह ने अगले दो चरणों के चुनावों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। देर रात उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। चुनाव प्रचार में भाग लेने पर लगाए गए प्रतिबंध को निर्वाचन आयोग द्वारा हटाये जाने के बाद भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी अमित शाह सूबे में तीसरे और चौथे चरण की चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे शाह ने अगले दो चरणों के चुनावों के बारे में भाजपा कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। देर रात उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
प्रतिबंध हटने के बाद पहली बार भाजपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचे शाह का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद शाह कार्यकर्ताओं से मिले और उप्र में तीसरे और चौथे चरण के चुनाव वाली सीटों की बाबत जानकारियां जुटाई। चर्चाओं और बैठकों में विषय अवध क्षेत्र की सीटें थीं, लेकिन लखनऊ संसदीय क्षेत्र पर उनका खास फोकस था। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी के नामांकन से पहले तैयारियों का जायजा लेने के लिए शाह 20 और 21 अप्रैल को वाराणसी में रहेंगे।
पढ़ें : विकास कार्यो में तुष्टीकरण से खफा हैं लोग : अमित शाह