Move to Jagran APP

15 अगस्‍त पर देखना है भारत का प्राकृति‍क व ऐत‍िहास‍ि‍क सौंदर्य, तो जाएं इन 5 जगहों पर

इस बार आजादी के पर्व यानी कि‍ 15 अगस्‍त पर अगर कहीं घूमने का प्‍लान है तो फ‍िर यहां जाएं। प्रकृत‍ि और इत‍िहास का पर‍िचय देती इन जगहों पर एक बार तो जाना बनता है...

By shweta.mishraEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 02:59 PM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 03:24 PM (IST)
15 अगस्‍त पर देखना है भारत का प्राकृति‍क व ऐत‍िहास‍ि‍क सौंदर्य, तो जाएं इन 5 जगहों पर
15 अगस्‍त पर देखना है भारत का प्राकृति‍क व ऐत‍िहास‍ि‍क सौंदर्य, तो जाएं इन 5 जगहों पर

डल झील श्रीनगर, जम्मू कश्‍मीर: 
प्रकृत‍ि का सौंदर्य करीब से देखने के ल‍िए डल झील श्रीनगर एक अच्‍छा ऑप्‍शन हो सकता है। यह शांत झील भारत के हिमालय क्षेत्र में सबसे लोकप्रिय जगहों में से एक है। वहीं यह जम्‍मू कश्मीर की दूसरी सबसे बड़ी प्रसिद्ध झील है। यह झील करीब 18 किलोमीटर क्षेत्र में फैली है। तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई यह झील हाउसबोट आदि से पर्यटकों का रोमांच बढ़ाती है। यहां पर कलरफुल फ़्लोटिंग के जर‍िए फूल और सब्जी बाजारों के लि‍ए ले जाए जाते हैं। यहां मुगल सम्राटों द्वारा बनाई गई सुरुचिपूर्ण सीढ़ीदार ढलान उद्यानों को बहुत खूबसूरत बनाती हैं। 

loksabha election banner


कुतुब कॉम्प्लेक्स, दिल्ली: 

यह जगह भी इस खास द‍िन पर आपकी यात्रा को यादगार बना देगी। यहां 12 वीं शताब्दी के अंत में निर्मित, दिल्ली की लाल बलुआ पत्थर कुतुब मीनार दुनिया में सबसे ऊंची ईंट मीनार मानी जाती है। दिल्ली के महरौली क्षेत्र में बनी यह मीनार यहां की प्रभावशाली जगहों में से एक है। यह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल में भी शाम‍िल हो चुकी है। इसके अलावा इस कॉम्‍पलेक्‍स में लौह सतम्भ, अला-इ-दरवाजा, कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद जैसी कई और भी कई प्रचीन ऐतिहासिक इमारतों को देखा जा सकता है। 

स्पीति घाटी, ह‍िमाचल प्रदेश:

अगर आप ऊंचे-ऊंचे पहाड़ों की खूबसूरती देखना चाहते हैं तो फ‍िर ह‍िमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी घूम जाएं। समुद्रतल से 12500 फीट की ऊंचाई पर स्‍थि‍त यह स्‍पीत‍ि घाटी की खूबसूरती देखने के ल‍िए दुन‍िया भर से माउंटेन लवर्स आते हैं। करीब 13800 वर्ग किलोमीटर फैली इस घाटी में रात के समय काफी अच्‍छा लगता है। यह जगह दूरदराज घाटी बर्फीली चोटियों, ग्लेशियरों और बौद्ध मठों का घर कही जाती है। यहां पर हवा में रंगीन झंडे फहरते रहते हैं। यहां पर प्राचीन कला का खजाना ट्रॉव जरूर देखें। 


डजुको घाटी, नागालैंड:

इन खूबसूरत जगहों में नागालैंड की डजुको घाटी भी शाम‍िल है। उत्‍तर पूर्व की यह बेहद खूबसूरत जगह है। डजुको घाटी फूलों की घाटी के नाम से भी जानी जाती है। यहां पर ऐसा लगता है जमीन पर फूलों की कालीन बि‍छी है। शाम के समय आकाश की नील‍िमा, हरियाली, तेज चलती हवा के साथ फूलों की खुशूबू पयर्टकों के द‍िलों द‍िमाग को छू जाती है। ऐसे में यहां पर अपनों व दोस्‍तों के साथ घूमना काफी अच्‍छा लगता है। 

स्‍वर्ण मंद‍िर, अमृतसर: 

पंजाब के अमृतसर में बना यह स्‍वर्ण मंद‍िर गोल्‍डेन टेंपल के नाम से भी जाना जाता है। यहां स‍ि‍र्फ देश व‍िदेश से बड़ी संख्‍या में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। इसकी खास‍ियत यह है क‍ि इसका बाहरी हिस्सा सोने का बना हुआ है। जो देखने में बेहद ही खूबसूरत हैं। इसके अलावा यह एक सरोवर के बीच में एक द्वीप पर बना हुआ है। इस मछल‍ियों से भरी झील में बड़ी संख्‍या में लोग नहाते हैं। इतना ही नहीं इस मंद‍िर का एक क‍िनारा पुल से भी जुड़ा हुआ है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.