स्विटजरलैंड के 10 नजारे जो आपका दिल चुरा लेंगे
स्िवटजरलैंड एक ऐसा देश जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनियाभर में फेमस है। यूरोप के इस छोटे से देश में कई फेमस टूरिस्ट स्पॉट हैं। कभी भी यहां आएं, तो इन 10 जगहों में जाना न भूलें।
1. Matterhorn, Zermatt :
स्विटजरलैंड का जरमैट एक पहाड़ी इलाका है। यहां चारों तरफ सिर्फ पहाड़ ही पहाड़ हैं। प्रकृतिप्रेमियों के लिए यह जगह किसी स्वर्ग से कम नहीं हैं। लोग यहां क्लाइम्बिंग और स्कीइंग का जमकर लुत्फ उठाते हैं। यहां पर पिरामिड आकार में बनी मैटरहॉर्न चोटी काफी फेमस है। अगर आप यहां आते हैं तो ठहरने के लिए काफी बढ़िया रिसार्ट भी उपलब्ध हैं।
2. Chateau de Chillon, Montreux :
जेनेवा झील के किनारे बसा मांट्रेक्स शहर बेहद खूबसूरत है। यहां का मौसम हमेशा खुशनुमा रहता है। अगर आप स्विटजरलैंड टूर पर हैं तो यहां आना मत भूलिए। यहां हर साल जुलाई में एक जैज फेस्टिवल होता है जिसमें शिरकत होने दूर-दूर से लोग आते हैं।
3. The Jungfrau Region :
स्विटजरलैंस के सबसे फेमस माउंटेन जंगफ्राउ के आसपास का यह इलाका पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। हालांकि यहां बस्ती तो नहीं है लेकिन घूमने-फिरने के लिहाज से यह जगह काफी बेहतरीन है। आप एक छोटी ट्रेन के माध्यम से यहां पहुंचकर इसकी खूबसूरती को कैमरे में कैद कर सकते हैं।
4. Swiss National Park, Zernez :
स्िवटजरलैंड का इकलौता नेशनल पार्क जर्नेज में स्िथत है। 172 स्कवॉयर किमी में फैला यह पार्क प्राकति को अपने में समेटे हुए है। यहां पर बड़े-बड़े पेड़ भी हैं तो खूबसूरत झरने भी, इसके अलावा यहां के ग्लेशियर भी आपको रोमांचित कर देंगे।
5. Lake Geneva and surrounding cities :
जेनेवा झील के आसपास बसा शहर स्विटजरलैंड की खूबसूरती को दर्शाता है। एक बार यहां आप आ गए, फिर वापस जाने का मन नहीं करेगा। यह इलाका इतना खूबसूरत है कि आप यहां की तस्वीर खींचे बिना रह ही नहीं पाएंगे।
6. Lugano :
इटली और स्विटजरलैंड के बीच बार्डर का काम करने वाली लुगानो झील को देखने बहुत पर्यटक आते हैं। इस झील के एक तरफ इटली है तो दूसरी तरफ स्विटजरलैंड। झील के आसपास एक छोटा सा शहर बसा है।
7. Bern :
स्विटजरलैंड घूमने आए और उसकी राजधानी बर्न नहीं घूमे, तो कुछ नहीं देखा। यह स्विटजरलैंड का दूसरी सबसे ज्यादा आबादी वाला शहर है। यह शहर प्राकृतिक सौंदर्य से तो दूर है लेकिन इसे सबसे पुराने शहर होने का दर्जा मिला हुआ है। यहां आपको बार, होटल्स और कई ऐतिहासिक इमारतें दिख जाएंगी।
8. Lucerne :
स्िवटजरलैंड का दिल कहलाने वाली लुकेर्न सिटी काफी खूबसूरत है। यहां का आर्किटेक्चर आपको काफी आकर्षित कर सकता है।
9. The Rhine Falls :
यूरोप का सबसे बड़ा वॉटर फॉल अगर कोई है, तो वो स्विटजरलैंड का 'द राइन फॉल्स' है। पर्यटक यहां काफी मौज-मस्ती करने आते हैं।
10. Zurich :
नार्थ स्िवटजरलैंड में बना ज्युरिख शहर बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टर का सेंटर कहलाता है। यहां काफी बिजनेसमैन हैं।