Move to Jagran APP

आपके सपनों जैसी हकीकत की 10 जगहें

धरती पर प्रकृति ने भी अद्भुत रचनाएं करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई बार इन जगहों को देखने पर सपनों जैसी हकीकत का अहसास होता है। ये हैं वो 10 खूबसूरत जगहें...

By shweta.mishraEdited By: Published: Mon, 17 Jul 2017 11:36 AM (IST)Updated: Mon, 17 Jul 2017 01:55 PM (IST)
आपके सपनों जैसी हकीकत की 10 जगहें
आपके सपनों जैसी हकीकत की 10 जगहें

टनल ऑफ लवयूक्रेन:

loksabha election banner

यूक्रेन का टनल ऑफ लव जंगल बेहद खूबसूरत है। यहां पर कभी घने पेड़ों से होकर दिन में तीन बार ट्रेन गुजरती थीं। आज यहां पर ट्रेनें नहीं निकलती हैं लेकिन रास्‍ता अभी भी बना है। यह रास्‍ता करीब 1.8 मील लंबा है। यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग घूमने आते हैं। 

डेड वेलीनांबिया:

यह एक पेंटिंग बल्क‍ि नांबिया का बेहद खूबसूरत जंगल है। जिसे डेडवेली यानी कि मृत घाटी के नाम से भी पुकारा जाता है। दुनिया के सबसे ऊंचे रेत के टीले पर कभी घना जंगल हुआ करता था। हालांकि आज यह रेगिस्तान में पेड़ों का कब्रिस्‍तान बन चुका है।

ड्रैगन के ब्लड फॉरेस्टसोकोतरा:

सोकोत्रा द्वीप में बना ब्लड फॉरेस्ट द्वीप यमन तट से अलग होने के बाद एक अनूठे रास्‍ते में बदल गया है। प्राचीन काल में इस द्वीप के खजाने को लूट लिया गया था। इस दौरान यहां पर लूटे खजाने में ड्रैगन का रक्त भी शामिल था। इसके बाद से यहां पर उगे पेड़ों को इसी नाम से बुलाया जाने लगा है। 

सेवेन कलर्ड अर्थ ऑफ चारमेल, मॉरिशस: 

चमारेल में बहुरंगी धरती देखने में बेहद ही खूबसूरत है। यहां पर यह नजारा तब देखने को मि‍लता है जब ज्वालामुखीय चट्टाना अलग-अलग तापमानों पर ठंडी होती हैं।  

फिंगल्‍स केव, स्कॉटलैंड: 

यह बेहद खूबसूरत केव यानी क‍ि गुफा है। स्कॉटिश समुद्र की गुफा हेक्सागोनली ज्‍वाइंटेड बेसाल्ट कॉलम में उठने वाली तीव्र ज्वालामुखी गतिविधियों से बनी है। इस गेलिक नाम का अर्थ है "मधुर गुफा" है। यह देखने में बेहद डारवनी भी लगती है। 

अरश्यामा बांबू ग्रोव, जापान

यह चमकीले हरे बांस ग्रोव क्योटो, जापान में स्थित है। ये देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ये आपको एक जादुई दुनिया में ले जाएंगे। 

केल्मि‍मुटू वोल्कानो, इन्डोनेशिया:

ज्वालामुखी चोटियों पर झीलें लगातार रंग बदलती हैं। यह दृश्‍य आंखों को बेहद सुहावना लगता है। 


ट्रोलस्‍ट‍िगन नार्वे:

ये घुमावदार रास्‍ते बहुत खूबसूरत है। यह इस देश के मानवनिर्मित दृश्यों में से एक हैं। 


पमुक्कल, तुर्की

पमुक्कल भी बेहद खूबसूरत जगह है। इसके नाम का मतलब तुर्की में कॉटन कास्‍टल यानी क‍ि सूती महल है।

ग्रेट ब्ल्यू होल, बेलीज: 

ग्रेट ब्लू होल बेलीज के तट पर एक विशाल पनडुब्बी सिंकहोल है। यह जगह भी बेहद खूबसूरत है। यहां पर बड़ी संख्‍या में लोग घूमने आते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.