जानिए आईआरसीटीसी से जारी रेल के ई-टिकट का मतलब
हम आप को आज आप को आईआरसीटीसी की ओर से जारी होने वाले रेल के ई-टिकट के बारे में बताने जा रहे हैं। आप के टिकट पर कहां पर क्या जानकारी होती है जिसके बारे में आप को पता होना चाहिये।
1- यहां पर जिस दिन आप टिकट बुक करते हैं उस दिन की तारीख और समय दिखाई देता है।
2- यहां पर आप को जहां से ट्रेन में बैठना होता है उस स्टेशन का नाम दिखाई देता है।
3- यहां पर आप को जिस दिन यात्रा करनी होती है उस दिन की तारीख लिखी होती है।
4- यहां पर आप को यात्रा की तारीख दिखाई देती है। जिस दिन आप को यात्रा करनी है।
5- यहां पर आप को यात्रा करने के स्टेशन की जानकारी दी जाती है। आप को कहां से कहां तक यात्रा करनी है।
6- यह ट्रेन का यूनीक 10 अंको का पीएनआर नंबर होता है। जिसे पैसेंजर नेम रिकॉर्ड कहा जाता है। आप की टिकट बुक है या नहीं, एसी स्लीपर है, फर्स्ट एसी है, या आरऐसी है इस नंबर से पता कर सकते हैं।
7- यहां पर आप का कोटा लिख होता है। जो सामान्यता जरनल होता है।
8- यहां पर यात्रा करने के अंतिम स्टेशन की जानकारी होती है। जहां तक आप को यात्रा करनी है।
9- यहां पर आप जिस ट्रेन से यात्रा करने वाले हैं उस ट्रेन का नंबर और नाम लिखा होता है।
10- यहां पर आप की ट्रांजेक्शन आईडी का जिक्र होता है। जिस आईडी से आप ने पैसा दिया है।
11- यहां पर यात्री का नाम, उसकी उम्र, जेंडर और सीट की जानकारी होती है। सीट किस कोच में है। सीट का नंबर क्या है। सीट कन्फर्म है या नहीं। सीट ऊपर है या नीचे।