द टेंपल बार! जरूर देखें दुनिया की 10 ऐसी जगहें जो किसी अजूबे से कम नहीं
अगर आप को अजूबे देखने का शौक है तो जनाब हम आप के लिए दस ऐसे अजूबे लेकर आए हैं जहां आप को एक बार जरूर जाना चाहिए।
1- पीसा की मीनार
अगर आप को अजूबे देखने का शौक है तो आप को पीसा की झूलती हुई मीनार देखने जरूर जाना चाहिए। ये दुनिया के सबसे बेहतरीन आर्कीटेक्चर अजूबों में से एक है। हर साल करोड़ों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं।
2- मोनालिसा
मोनालिसा की मशहूर पेंटिंग दुनिया में किसी अजूबे से कम नहीं है। आप को इस पेंटिंग के दर्शन करने के लिए कुछ घंटो का इंतजार करना पड़ेगा वो भी लाइन में खड़े होकर। ये तस्वीर अपने आप में किसी अजूबे से कम नहीं है।
3- प्लेमाउथ रॉक
प्लेमाउथ रॉक एक पहाड़ी है। इसे 1620 में खोजा गया था। प्लेमाउथ रॉक विलियम ब्रैडफोर्ड और मईफ्लॉवर पिलग्रीम के उतार चढ़ाव का पारंपरिक स्थल है। 1620 में इन्होंने प्लेमाउथ कॉलोनी की स्थापना की थी।
4- फोर कॉर्नर
फोर कॉर्नर यूनाइटेड स्टेट्स की वो जगह है जहां पर चार राज्य आपस में मिलते हैं। कोलोराडो, एरिजोना, न्यू मेक्सिको और यूटा का साउथ ईर्स्टन कॉर्नर वहां पर मिलता है।
5- मैडम तुसाद
अगर आप किसी देश की यात्रा वहां का कल्चर और इतिहास जानने के लिए कर रहे हैं तो उसके लिए आप को फोटो और किताबों का सहारा लेना होगा। मैडम तुसाद एक म्यूजियम है जो खुद में इतिहास के अनेकों पन्ने समेटे हुए है।
6- बोंडी बीच
बोंडी बीच सिडनी ही नहीं विश्व के सबसे बेहतरीन बीच में शुमार है। यहां हर साल हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं। अगर आप यहां नहीं आए तो कहीं नहीं आए।
7- एबी रोड
एबी रोड इंग्िलश रॉक बैंड द बीटल्स की एल्बम है। जो लंदन में बनाई गई है। इस एल्बम में एबी रोड को दिखाया गया है। लोग इस जगह को देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं।
8- प्लेटफार्म
अगर आप ने हैरी पॉटर देखी है तो आप को पता होगा कि जादू के स्कूल जाने के लिए हैरी पॉटर कौन से प्लेट फार्म से बस पकड़ता था। इस प्लेटफार्म को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं।
9- मैनकेन पिस
मैनकेन पिस एक छोटा सा झरना है। जो अचानक से बहुत मशहूर हो गया। ये झरना एक छोटे बच्चे का है जो सू-सू करता हुआ दिखाई देता है। इस झरने को देखने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।
10- टेंपल बार
अगर आप को अजूबा देखने का शौक है तो आप को एक बार टेंपल बार जरूर आना चाहिए। टेंपल बार आयरलैंड के डबलिन शहर में एक स्ट्रीट है। यहां दूर-दूर से लोग आते हैं।