गर्मी सताए तो मस्ती के लिए ये हैं 5 कूल ठिकाने
गर्मी के मौसम में अगर आप किसी अच्छे टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं। तो इन 7 जगहों की सैर कर सकते हैं।
1. औली, उत्तराखंड :
उत्तराखंड काफी खूबसूरत है, यहां हर साल न जाने कितने टूरिस्ट आते हैं। गर्मियों में फैमिली के साथ यहां छुट्टियां बिताने का अलग ही मजा है। खासतौर से उत्तराखंड के औली में लोग खुद को प्रकृति के करीब मानते हैं। चारों ओर बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ के आसपास बसा औली पर्यटकों को खासा आकर्षित करता है। एडवेंचर्स के शौकीन लोगों के लिए औली किसी जन्नत से कम नहीं।
2. साराहान, हिमाचल प्रदेश :
हिमाचल के साराहान में घूमने के लिए कई मशहूर जगह हैं। साराहान में एप्पल आर्चिड, पाइन फॉरेस्ट, भीमाकाली मंदिर कांप्लेक्स और भाभा वैली काफी फेमस हैं। साराहान आध्यात्मिक दृष्टि से भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा है। यहां पर 51 शक्ितपीठ हैं। इसलिए सालभर टूरिस्टों का आना-जाना लगा रहता है।
3. पचमढ़ी, मध्यप्रदेश :
मध्यप्रदेश के एकमात्र पर्वतीय स्थल होशंगाबाद जिले में स्थित पचमढ़ी समुद्र तल से 1,067 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। सतपुड़ा श्रेणियों के बीच स्थित होने और अपने सुंदर स्थलों के कारण इसे सतपुड़ा की रानी भी कहा जाता है। यहाँ घने जंगल, कलकल करते जलप्रपात और तालाब हैं। सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान का भाग होने के कारण यहाँ आसपास बहुत घने जंगल हैं।
4. वायनाड, केरल :
वायनाड केरल के बारह जिलों में से एक है जो कन्नूर और कोझिकोड जिलों के मध्य स्थित है। अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। पश्चिमी घाट के हरे भरे पर्वतों के बीच स्थित वायनाड का प्राकृतिक सौन्दर्य आज भी अपने प्राचीन रूप में है। वायनाड ने आधुनिकता का भी खुली बाहों से स्वागत किया है। जंगलों के मध्य कई शानदार रिसॉर्ट्स हैं जो कि आयुर्वेदिक मालिश एवं आरामदायक स्पा की सेवाएं प्रदान करते हैं, जिनमें थके हुए पर्यटक अपने मन और शरीर को तारोताज़ा कर सकते हैं।
5. कदमत आईलैंड, लक्ष्यद्वीप :
लक्ष्यदीप के 3.12 स्क्वॉयर किमी एरिया में फैला कदमत आईलैंड प्राकृतिक सुंदरता से सजा है। यहां आने वाले टूरिस्टों को स्कूबा ड्राइविंग, स्नॉकलिंग और स्वीमिंग जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। इस मौसम में कदमत आना आपकी ट्रिप को यादगार बना सकता है।