जब हो बरसात तो इन 10 जगहों पर घूमने जाएं किसी खास के साथ
भारत में मानसून दस्तक दे चुका है। ऐसे में अगर आप अपने परिवार और बच्चों के साथ घूमने का मन बना रहे हैं तो इन नेशनल पार्कों में जायें जो इस दौरान जन्नत में तब्दील हो जाते हैं।
1- तडोबा नेशनल पार्क, महाराष्ट्र
तडोबा अंधेरी टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र का सबसे पुराना और सबसे बड़ा नेशनल पार्क है। यहां आप को आसानी से बंगाल टाइगर घूमते हुये नजर आयेंगे। तडोबा में इस समय 43 बाघ हैं। भारत में अगर कहीं सबसे ज्यादा बाघ हैं तो यहीं पर हैं। बारिश के मौसम में आप यहां अपनी छुट्टियां बिताने आ सकते हैं।
2- नागरहोल नेशनल पार्क, कर्नाटक
कर्नाटक में स्थित नागरहोल नेशनल पार्क बारिश के मौसम में घूमने के लिये आप के लिये बेहतरीन जगहों में से एक है। इसे राजीव गांधी नेशनल पार्क के नाम से भी जाना जाता है। ये पार्क हरे पेड़ों से घिरा हुआ है। पार्क के अंदर सैकड़ो छोटे बड़े तालाब हैं। यहां आप को झरने और पहाडि़यां भी नजर आयेंगी। यहां पर आप को चीता और हाथी देखने को मिलेगा।
3- सरिस्का नेशनल पार्क, राजस्थान
राजस्थान में स्थित सरिस्का नेशनल पार्क नेचर लवर्स के लिये जन्नत से कम नहीं है। ये पार्क अरावली पहाडि़यों के बीच में स्थित है। यह पार्क विश्व का पहला नेशनल पार्क है जो चीतों की रिलोकेशन के लिये जाना जाता है। यहां बारिश के मौसम में भी आप आ सकते हैं और मजे कर सकते हैं।
4- दाचीगम नेशनल पार्क, जम्मू कश्मीर
दाचीगम नेशनल पार्क जम्मू कश्मीर में हिमालय पर बसा हुआ है। ये नेशनल पार्क श्रीनगर के पास स्थित है। दाचीगम नेशनल पार्क प्रकृति का खजाना है। यहां आप बारिश के मौसम में आकर मजे कर सकते हैं। यहां की खूबसूरती आप का मन मोह लेगी।
5- रणथंबोर नेशनल पार्क, राजस्थान
राजस्थान में स्थित रणथंबोर नेशनल पार्क शेर और पक्षियों के लिये प्रसिद्ध है। आप जयपुर से सीधे भी पहुंच सकते हैं। यह पार्क सुबह 6.30 से 10 बजे तक और शाम को 2.30 से 6 बजे तक खुलता है। सवाई माधोपुर इस पार्क का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है।
6- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क, उत्तराखंड
जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क उत्तराखंड में बना हुआ है। यह पार्क देहरादून से 170 किलोमीटर दूर है। बात अगर सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन की करें तो काठगोदाम और रामनगर सबसे पास के रेलवे स्टेशन हैं। यहां आप शेर देख सकते हैं।
7- पेरियर नेशनल पार्क, केरल
पेरियर नेशनल पार्क केरल के पहाड़ी इलाके में स्थित हैं। यह पार्क प्रकृति की खूबसूरती के दिवानो के लिये जन्नत से कम नहीं है। यह पार्क कोच्चि शहर से कुछ दूरी पर बसा हुआ है। यहां आप को चीता, हाथी, हिरण और सांप देखने को मिलेंगे। यह पार्क हर रोज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक खुलता है।
8- हेमिश नेशनल पार्क, जम्मू कश्मीर
जम्मू कश्मीर में बना ये हेमिश नेशनल पार्क दुनिया के सबसे खूबसूरत जंगल सफारी में से एक है। यहां आप को स्नो लेपर्ड, रेड फॉक्स, तिब्बतन वुल्फ देखने को मिलेगा। इस पार्क का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन हरियाणा का कालका स्टेशन है। यह पार्क आप को हमेशा खुला मिलेगा। यहां पार्क के पास रुकने के लिये गांव वालों के घर हैं। बारिश में मौसम में ये जगह जन्नत से कम नहीं है।
9- द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क, हिमाचल प्रदेश
द ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बना हुआ है। यहां हर ओर खूबसूरती बिखरी हुई है। यह पार्क कुल्लू वैली से शुरु होता है। कुल्लू हिमाचल के हर शहर से जुड़ा हुआ है। यहां आप स्नो लेपर्ड, मस्क डियर और हिमालयन पिट वाइपर देखने को मिलेगा। यह पार्क पूरे साल खुला रहता है।
10- नंदा देवी नेशनल पार्क, उत्तराखंड
नंदा देवी नेशनल पार्क उत्तराखंड में स्थित है। यह जगह काले हिरणों के लिये प्रसिद्ध है। इसे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। यह चारोओर से प्राकृतिक खूबसूरती से घिरा हुआ है। ऋषिकेश इस पार्क का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है। यहां आप को नीली भेंड़ और हिमालयन मस्क डियर देखने को मिलेगा। अगर आप इस पार्क में घूमने का मूड बना रहे हैं तो अप्रैल से अक्टूबर यहां आने का बेहतरीन समय है।