तेंदुए से है प्यार तो जरूर जाएं इन 10 जगहों पर एक बार
वाइल्डलाइफ के शौकीन लोगों के लिए देश में तमाम सेंचुरी पार्क हैं। जहां वे जंगली-जानवरों को करीब से देख सकते हैं।
1. संजय गांधी नेशनल पार्क :
महाराष्ट्र के शहर मुंबई में कई पर्यटन स्थल है जिनमें से एक संजय गांधी नेशनल पार्क है। संजय गाँधी राष्ट्रीय उद्यान को बोरीवली नेशनल पार्क और संजय गांधी नेशनल पार्क के नाम से जाना जाता था जो मुम्बई में बोरीवली उप नगर के आस पास स्थित है। इस नेशनल पार्क में कई जीव-जंतु है जिसमें सबसे फेमस तेंदुआ है। इसेक अलावा यहां पर चित्तीदार हिरण, रिसस मेकाक, हनुमान लंगूर भी पाए जाते हैं। इसके अलावा यहां पर कोबरा, रसेल वाइपर, बैम्बू पिट वाइपर और सिलोनी कैट साँप भी देखे जा सकते हैं।
2. जवाई डैम वाइल्डलाइफ सेंचुरी :
राजस्थान के जवाई डैम वाइल्डलाइफ सेंचुरी में लेपर्ड की काफी संख्या है। सर्दियों के सीजन में यहां कई विदेशी चिड़ियां देखने को मिल जाती हैं। इस सेंचुरी पार्क में मगरमच्छ, पैंथर, भालू और लोमड़ी पाई जाती हैं।
3. झालना रिजर्व फॉरेस्ट :
जयपुर के नजदीक स्िथत झालना रिजर्व फॉरेस्ट में लेपर्ड देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। यह बेसिकली तेंदुओं के लिए ही बनाया गया था।
4. बेरा गांव, राजस्थान :
राजस्थान का छोटा सा गांव बेरा जंगली जानवरों के लिए जाना जाता है। यहां के आसपास जंगलों में कई तेंदुएं मिल जाएंगे। अगली बार राजस्थान टूर पर आएं तो बेरा गांव की सैर करना मत भूलें।
5. काबिनी वाइल्डलाइफ सेंचुरी :
कर्नाटक का सबसे प्रसिद्ध काबिनी वाइल्डलाइफ सेंचुरी ब्लैक पैंथर के लिए जाना जाता है। यह नागरहोल नेशनल पार्क का हिस्सा है। यहां पर तेंदुए और चीते की भरमार है। अगर आप जंगली जानवरों को देखने का शौक रखते हैं तो इस पार्क में घूमने आ सकते हैं।
6. जिम कार्बेट नेशनल पार्क :
जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत का सबसे पुराना राष्ट्रीय पार्क है और 1936 में लुप्तप्राय बंगाल बाघ की रक्षा के लिए हैंली नेशनल पार्क के रूप में स्थापित किया गया था। यह उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले में स्थित है। बाघ परियोजना पहल के तहत आने वाला यह पहला पार्क था।
7. बांधवगढ़ नेशनल पार्क :
बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित है। यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान हैं। बाघों का गढ़ (बांधवगढ़) 448 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला है। इस उद्यान में एक मुख्य पहाड़ है जो 'बांधवगढ़' कहलाता है।
8. बांदीपुर नेशनल पार्क :
बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह प्रोजेक्ट टाइगर के तहत सन् 1973 में एक टाइगर रिज़र्व के रूप में स्थापित किया गया था। यहाँ बाघ, तेंदुआ, हाथी (भारतीय हाथी), गौर, भालू, ढोल, सांबर, चीतल, काकड़, भारतीय चित्तीदार मूषक मृग तथा लोरिस पाये जाते हैं।
9. भद्रा वाइल्डलाइफ सेंचुरी :
कर्नाटक के चिकमंगलूरु के नजदीक स्िथत भद्रा नेशनल पार्क जंगली जीव-जंतुओं के लिए फेमस हैं। यहां पर ब्लैक पैंथर और लेपर्ड पाए जाते हैं। अगर आप इन्हें करीब से देखना चाहते हैं तो इस सेंचुरी पार्क की सैर कर सकते हैं।
10. ताडोबा नेशनल पार्क :
ताडोबा राष्ट्रीय उद्यान भारत के महाराष्ट्र राज्य के चंद्रपुर जिले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यहां पर भी तेंदुए रहते हैं।