शुरू में मगरमच्छ जैसे दिखते थे डायनोसार
टेलोक्रेटर डायनोसार जैसा नहीं दिखता था। वह बहुत कुछ आज जीवित मॉनिटर लिजर्ड से मिलता-जुलता था। लंबी गर्दन और लम्बी पूंछ वाले इस जीव की लंबाई 6 से 10 फुट के बीच रही होगी।
न्यूयॉर्क, प्रेट्र। शुरू-शुरू में डायनोसार मगरमच्छ जैसे दिखते थे। वैज्ञानिकों ने तंजानिया में एक 24.5 करोड़ वर्ष पुराने विशाल रेप्टाइल के जीवाश्म खोद खोद निकाले हैं। यह रेप्टाइल डायनोसार का रिश्तेदार था और मगरमच्छ की तरह चार पैरों से चलता था। वैज्ञानिकों ने 6 फुट लंबे इस मांसाहारी जीव का नाम टेलोक्रेटर रेडिनस रखा है। इस खोज ने प्रागैतिहासिक जीवों के विकास क्रम के बारे में हमारे विचारों को बुनियादी रूप से बदल दिया है। यह डायनोसार परिवार के पक्षियों जैसे धड़े का प्रारंभिक सदस्य है।
रिसर्चरों का कहना है कि यह डायनोसार का प्रत्यक्ष पूर्वज नहीं है लेकिन उसका सबसे पुराना रिश्तेदार जरूर है। टेलोक्रेटर डायनोसार जैसा नहीं दिखता था। वह बहुत कुछ आज जीवित मॉनिटर लिजर्ड से मिलता-जुलता था। लंबी गर्दन और लम्बी पूंछ वाले इस जीव की लंबाई 6 से 10 फुट के बीच रही होगी। इसका वजन 20 से 65 पौंड के बीच था और ऊंचाई लगभग दो फुट थी। इसके कुछ फीचर इसे डायनोसार के पक्षियों जैसे आर्कोसार धड़े में रखते हैं। अमेरिका के वर्जीनिया पॉलिटेक्निक इंस्टीट्यूट में असिस्टेंट प्रोफेसर स्टर्लिंग नेस्बिट ने डायनोसार की इस
नई प्रजाति को खोज को एक महत्वपूर्ण घटना बताया है।