बंदर भी मारते हैं महिलाओं को लाइन
बंदरों द्वारा महिलाओं के पीछे भागने, उनका सामान झपटने और उन्हें डराने जैसी घटनाओं के बारे में खूब सुना होगा।
पुरुषों का महिलाओं के प्रति आकर्षण तो एक प्राकृतिक घटनाक्रम है। ऐसा नही है कि केवल पुरुष ही महिलाओं को देखकर आकर्षित होते हैं बल्कि महिलाएं भी पुरुषों की तरफ आकर्षित होती हैं और उन्हें रिझाने के लिये बनती संवरती हैं। ये सिलसिला तो किशोरावस्था से ही शुरु हो जाता है।
वैज्ञानिकों के अनुसार सिर्फ पुरुष ही नही बल्कि बंदर भी महिलाओं को देखकर उनकी ओर आकर्षित होता है। राजस्थान पत्रिका के अनुसार आपने भी बंदरों द्वारा महिलाओं के पीछे भागने, उनका सामान झपटने और उन्हें डराने जैसी घटनाओं के बारे में खूब सुना होगा। दक्षिण अफ्रीका में बंदरों की एक ऐसी विशेष प्रजाति पाई जाती है वर्वेट जिसके स्वभाव का अध्ययन करने के बाद वैज्ञानिकों ने यह प्रमाणित किया है कि वह महिलाओं को रिझाने की भी कोशिश करती हैं। अगर महिलाएं पशुओं को कोई कार्य करने के लिए कहती, प्रेरित करती या उन्हें कुछ सिखाती हैं तो वह अपेक्षाकृत जल्दी सीख जाते हैं।
पशुओं की इस प्रवृत्ति का पता लगाने के लिए स्विट्जरलैंड स्थितन्यूचैटेल विश्वविद्यालय से संबंधित बायोलॉजिस्ट एरिका वैन डे वॉल और उनकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका लोस्कोप बांध नेचर रिजर्व में जंगली वेर्वेट बंदरों की दो टीम बनाई जिसमें एक टीम, जिसमें तीन बंदर थे, को पुरुष प्रशिक्षक यह सिखा रहे थे कि एक साधारण सा डिब्बा कैसे खोलते हैं। जबकि दूसरे समूह को महिला प्रशिक्षक डिब्बा खोलना सिखा रही थी।
वॉल का कहना है कि डिब्बे को खुलवाने के लिए बंदरों से 25 बार प्रयोग करवाया गया। जिसके बाद यह पाया गया कि जिन बंदरों को महिलाओं ने ट्रेनिंग दी थी वह सभी बातों को अच्छी तरह समझ रहे थे और कहीं अधिक कुशलता से डिब्बे को खोलने में कामयाब रहे। जबकि जिन बंदरों को पुरुषों ने प्रशिक्षण दिया वह काफी प्रयासों के बाद साधारण तरीके से डिब्बे को खोलने में भी काफी मेहनत कर रहे थे।
उपरोक्त अध्ययन पर विचार करने के बाद यह तो प्रमाणित हो ही गया कि अब महिलाओं को आकर्षित करने की लाइन में पुरुष अकेले नहीं हैं उन्हें मात देने के लिए बंदर भी तैयार हैं।
READ: हैरान कर देंगी इन पक्षियों की ये बातें, ये अंधविश्वास है या कुछ और...