महिलाएं दें ध्यान, ये चीजें बनाती हैं हड्डियों को मजबूत
एक उम्र के बाद इस तरह की समस्याएं आने लगती हैं। अधेड़ महिलाओं में कूल्हे की समस्या का 50 फीसद ज्यादा खतरा रहता है।
महिलाओं के लिए फल, सब्जियों, मछली और साबुत अनाज का पर्याप्त सेवन जरूरी है। इससे न सिर्फ हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि इनके कमजोर होने संबंधी दिक्कतों से निजात भी पा सकेंगी। शोध के नतीजों से जाहिर होता है कि इस तरह के आहार का भरपूर सेवन करने से हड्डियां की सघनता में गिरावट नहीं आती है।
आमतौर पर माना जाता है कि एक उम्र के बाद इस तरह की समस्याएं आने लगती हैं। अधेड़ महिलाओं में कूल्हे की समस्या का 50 फीसद ज्यादा खतरा रहता है। ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी के असिस्टेंट प्रोफेसर टी आर्चर्ड ने बताया कि सही आहार महिलाओं की हड्डियों के लिए फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: मशरूम खाने के इस फायदे से आप जरूर होंगे अनजान
इस तरह के आहार से हड्डियों की कमजोरी की समस्या से बचा जा सकता है। यह निष्कर्ष 160,191 महिलाओं पर किए गए अध्ययन के आधार पर निकाला गया है।
-आइएएनएस