उम्र के इस पड़ाव पर भी फैशन आइकन कहलाती हैं ये महिलाएं
जब दिल हो जवां तो उम्र कोई मायने नहीं रखतीं। यही साबित कर दिखाया है दुनिया इन उम्रदराज महिलाओं ने जिनके लिए उम्र बस एक आंकड़ा भर है। मिलिए दुनिया की एजेड फैशन आईकन्स से....
स्टाइल और फैशन की बात आती है तो उम्र महज एक नंबर रह जाता है इसके अलावा ये कुछ और नहीं मायने रखता है। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो अपने-अपने रुचि के क्षेत्र में कुछ नया और अलग कर रहे हैं और दुनिया की नजरों में छाए हुए हैं। इसी तरह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के इस मौके पर हम आपको मिलवाने जा रहे हैं ऐसे ही दुनिया की उन चुनिंदा महिलाओं से जो अपने जीवन के अंतिम दिनों में भी फैशन और स्टाइल के मामले में इतनी अपडेट हैं कि उनकी एनर्जी और स्टाइल सेंस की दुनिया दीवानी हैं।
न्यूयॉर्क की 93 वर्षीय आइरिस एपफेल दुनिया की सबसे उम्रदराज फैशन आइकन हैं। वे बड़े आकार के फैशनेबल आईग्लास और ऐसे एंटीक एक्सेसरीज पहनने के लिए जानी जाती हैं। अपने इस उम्र में आज भी वे जहां जाती हैं लोगों की नजरें उन पर टिकी रहती हैं। उनका ये फैशन उनके पति से इंस्पायर्ड है जो खुद 102 साल के उम्र के हैं। लेकिन आइरिस बस एक महिला नहीं हैं इस दुनिया में, बल्कि उनके जैसे कई एजेड वीमेन हैं जो फैशन वर्ल्ड में स्टाइल आईकन हैं। साथ ही उन्होंने ये साबित किया कि स्टाइल सेंस को प्रूव करने के लिए उम्र कोई मायने नहीं रखती।
जैक्लीन ताजाह मर्डोक
ऐतिहासिक अपोलो थियेटर की ये फेमस डांसर मर्डोक 82 साल की हैं जब उन्होंने डांस की दुनिया में शिखर पर थीं।
यायोई कुसुम
जापान की ये आर्टिस्ट यायोई कुसुम काफी लंबे समय से फैशन आईकन रही हैं। 86 की उम्र में भी उनकी पोल्का डॉट की उनकी सिग्नेचर स्टाइल ड्रेस जिसमें उन्होंने स्टाइलिश शूज, बैग्स भी कैरी किया वो देखने लायक था।
रीटा मोरेनो
एमी अवॉर्ड, र्गैमी अवॉर्ड, ऑस्कर और टोनी अवॉर्ड विनर रीटा ने 83 की उम्र में भी एक्साइटिंग फैशन ट्रिक्स आजमाये।
लाइन येगर
वोग के लिए लंबे समय से फैशन राइटर और इसकी कंट्रीब्युटर, ये मॉडल अपने सिग्नेचर स्टाइल सेंस की वजह से फेमस हैं। जिसमें वे पिंक गाल और ब्लैक लिप्स्टिक से चर्चा में आईं।
बेथेन हार्डिसन
फैशन वर्ल्ड में एक नामी गिरामी शख्सियत के रुप में स्थापित बेथन हार्डिसन पहले एक मॉडल थीं बाद में वे मॉडलिंग एजेंट बन कर नए नए फैशन डिजाइनर्स को गाइड किया।
लिंडा रॉडिन
स्टाइलिश, मॉडल और अब ब्युटी आंत्रप्रेन्योर लिंडा रॉडिन फैशन वर्ल्ड की एक जानी मानी हस्ती है। कैट आई सनग्लास, कलरफुल ब्राइट लिप्स्टिक के साथ 66 साल की लिंडा रॉडिन अपनेआप में एक फैशनिस्ता हैं।
माइकल लैमी
लैमी अपनी उंगलियों पर ट्राइबल टैटूज, दांतों पर सोने के कवर और अपने फॉरहेड पर एक सिंगल लाइन पेंसिल से मार्क की वजह से काफी फेमस हैं। वे अल्जेरियन फैशन आईकन हैं।
डैफने सेल्फे
ये दुनिया की सबसे ज्यादा उम्रदराज सुपरमॉडल हैं। ये 86 के उम्र में भी फैशन कैम्पेन चला रही हैं। वे वोग, डॉल् एंड गबाना साथ ही वंश ब्रांड के लिए पोज दे चुकी हैं।