Move to Jagran APP

आपके बेबी के लिए सॉलिड फूड का बेस्ट ऑप्शन है फ्रूट प्युरी

छह महीने पूरे कर लेने के बाद बच्चे को सॉलिड फूड की जरुरत होती है। लेकिन वे कौन से फूड हैं जो उनके लिए इजी टू इट भी हो साथ ही विटामिन से भरपूर हो।

By Srishti VermaEdited By: Published: Mon, 30 Jan 2017 02:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jan 2017 02:40 PM (IST)
आपके बेबी के लिए सॉलिड फूड का बेस्ट ऑप्शन है फ्रूट प्युरी
आपके बेबी के लिए सॉलिड फूड का बेस्ट ऑप्शन है फ्रूट प्युरी

बेबी के न्युट्रीशन के लिए ब्रेस्टमिल्क एक सबसे अच्छा स्रोत होता है। लेकिन 6 महीने के बाद धीरे धीरे बच्चे को सॉलिड खाने की जरुरत पड़ने लगती है। इसका साफ मतलब है कि इस दौरान ब्रेस्टमिल्क की मात्रा में कमी कर दी जाती है। तो इसी के साथ बेबी के हेल्दी ग्रोथ के लिए ब्रेस्टमिल्क के सब्स्टीट्युशन के तौर पर कुछ ऐसा मील चाहिए होता है जो उनके लिए हेल्दी भी हो और हाई न्युट्रीशनयुक्त हो। लेकिन समस्या ये आती है कि उन्हें क्या दिया क्या जाए क्योंकि इसमें भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है कि उनका सप्लीमेंट्स ज्यादा हार्ड भी नहीं होना चाहिए जो वे डाईजेस्ट ही ना कर पायें। तो ऐसा क्या करें कि उनका फूड इजी टू इट भी हो साथ ही हाई न्युट्रीशन वाला भी हो। आंसर है फ्रूट। फ्रूट प्युरी तैयार करना जितना आसान है ये उतना ही टेस्टी और न्युट्रीशन, विटामिन से भरा होता है।

loksabha election banner

कैसे बनायें फ्रूट प्युरी-

फ्रूट को पहले भांप लगा लें इसके बाद इसे ब्रेस्टमिल्क या ऐसे ही किसी मिल्क के साथ मैश कर लें। ध्यान रखें सॉफ्ट फ्रूट जैसे केला, एवोकैडो, और कीवी को भाप ना लगायें। ब्लेंडर में डाल कर इसकी प्युरी बना लें। एक बार में एक टेबलस्पून देना शुरु करें। बाद में दो दिन के बाद 2 चम्मच एक दिन में देना शुरु कर दें। ऐसे ही तीन दिन के बाद तीन चम्मच कर दें।

कौन कौन से फ्रूट प्युरी आप अपने बेबी के लिए बना सकती हैं।

यह भी पढ़ें : क्‍या आप अपने बच्‍चे का नाम रखते वक्‍त ध्‍यान रखते हैं ये बातें

एप्पल प्युरी

आधे एप्पल और एक पिंच दालचीनी लें। एप्पल को छील कर काट लें। स्टीमर में इसे स्टीम कर लें। इसके बाद इसे ब्लेंडर से मैश कर लें। बाउल में रख कर इसमें चाहें तो दालचीनी भी कूट कर मिला लें।

केला प्युरी

एक केला, पानी और ब्रेस्टमिल्क लें। केले को टुकड़ों में कर लें। अब इसमें पानी, ब्रेस्टमिल्क डालकर मैश कर लें। फ्रेश सर्व करें।

मैंगो प्युरी

एक पके आम को छील कर इसकी गुठली निकाल लें। आधा मैंगो एक छोटे बेबी के लिए काफी है। इसे ब्लेंड कर इसकी प्युरी बना लें चाहें तो इसमें योगर्ट भी मिला सकती हैं।

एवोकैडो बेबी फूड प्युरी

ये अनसैचुरेटेड फैट और विटामिन ई का एक अच्छा स्रोत माना जाता है। बिना पकायें इसे छील कर इसे ब्लेंडर की मदद से पीस कर प्युरी बना लें। टेस्ट के लिए इसमें केला या दूध भी मिक्स कर सकते हैं।।

कीवी प्युरी

छील कर छोटे टुकड़ों में काट लें। इसे पकाने या उबालने की जरुरत नहीं है। ब्लेंडर की मदद से इसे मैश कर लें। कीवी प्युरी तैयार है।

पपीता प्युरी

पूरा पका हुआ पपीता लें। विनेगर मिले पानी से इस वॉश कर लें ताकि इसमें लगे बैक्टीरीया को हटाया जा सके। आधे पपीते को काट कर इसके बीज को निकाल लें। अंदर की तरफ इसे धोकर साफ कर लें। अब इसे टुकड़ों में काट कर इसकी प्युरी बना लें। प्लेन पपाया प्युरी बेबी को सर्व करें। ऐसे ही आप सारे फलों के प्युरी बना सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.