बच्चों के लिए ऐसे तैयार करें हेल्दी और क्रिएटिव स्नैक्स
हेल्दी स्नैक्स को अगर फन फूड में बदल दिया जाए तो किड्स उसे ज्यादा एंजॉय करेंगे।
एप्पल और ग्रेप्स
एप्पल को 1-2 इंच स्लाइस में काट लें। एप्पल स्लाइस के दोनों किनारों में टूथपिक्स फिक्स कर दें। अब ग्रेप्स को व्हील की तरह स्लाइड करें। ये किड्स के लिए हेल्दी होने के साथ फन फूड भी होगा।
कीवी और बनाना पाम ट्री
आधा भाग केला लें। एक कीवी लें और इसे हल्के कर्व आकार में काट लें। इसे पाम ट्री की तरह केले के टॉप पर सजा दें।
लाल पेपर और काबुली चना
दो चम्मच काबुली चना प्लेट में रखें। एक चम्मच बटर लेकर इसे चने पर फैलाएं। लाल मिर्च को टुकड़ों में काटकर इसे प्लेट में टॉप पर रखें और ज्वालामुखी का आकार दें।
सोलर सिस्टम प्लेट
केले को गोलाकर भाग में काट लें। इसके अलावा कीवी, संतरे और चीज को भी काट लें। ब्लुबेरी, ग्रेप्स और मटर को भी रखें। सभी को सोलर सिस्टम की तरह डेकोरेट करें। सूरज की जगह ऑरेंज रखें। मटर को मर्करी बनाएं। केले को वीनस बनाएं। कीवी को पृथ्वी बनाएं। पेप्रोनी को जुपीटर बनाएं। चीज को सैटर्न बनाएं। ब्लुबेरी को नेप्च्युन और पीयर को युरेनस बनाएं।
स्ट्रॉबेरी फ्लावर
दो स्ट्रॉबेरी को एक चौथाई इंच के आकार में काट लें। सभी स्लाइसेस को पूलों के पंखुड़ी की आकार में व्यवस्थित कर लें। इनके बीचोंबीच ब्लुबेरी को भर दें।
टेडी बीयर
ब्रेड का एक पीस लेकर उसे टोस्ट कर लें। इसके उपर पीनट बटर को फैलाएं। इसके दोनों उपर के कोनों पर केले के टुकड़ों को फिक्स करें। एक ब्लुबेरी लेकर इसके बीच में नाक के स्थान पर फिक्स करें। इसके जूस से आंखो को डेकोरेट करें। क्युट और हेल्दी स्नैक्स तैयार है।
ऑरेंज और कैरट सन
एक बड़े ऑरेंज क गोल आकार में काट लें। एक टुकड़े को प्लेट के बीचोबीच रखें। छोटे गाजर के टुकड़ों को इसके चारों तरफ अरेंज करें।