मुंह में पानी ले आये ब्रेड जलेबी
By Edited By: Published: Fri, 17 Jun 2016 03:38 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jun 2016 03:38 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
4 ब्रेड स्लाइस, डेढ़ कप चीनी, एक कप पानी, घी, तलने के लिए।
सजावट के लिए
बारीक कटे सूखे मेवे से सजाएं
विधि :
- ब्रेड स्लाइस को मनचाहे आकार में काट लें।
- अब कड़ाही में घी गरम करें और कटे हुए ब्रेड स्लाइसेस को ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर तल लें।
- एक दूसरी कड़ाही में पानी और चीनी डालकर एक तार की चाशनी बना लें।
- तले हुए ब्रेड स्लाइसेस को गरम चाशनी में डालें और 10 से 15 मिनट तक के लिए रहने दें।
- ब्रेड जलेबी खाने के लिए तैयार है, सूखे मेवे से सजाकर सर्व करें।
रेसिपी पढ़ें : जर्दा पुलाव
रेसिपी पढ़ें : चॉको इडली केक
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें