एपल जलेबी
By Edited By: Published: Mon, 09 Mar 2015 12:24 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2015 12:26 AM (IST)
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
1 हरा सेब, तलने के लिए तेल, जरूरत भर शुगर सिरप (शहद, केसर, चीनी)।
घोल के लिए-
1/2 कप यीस्ट मिश्रण, 1/4 कप मैदा, सजाने के लिए पुदीने के पत्ते।
विधि :
1. घोल तैयार करने के लिए मैदे में यीस्ट मिश्रण और जरूरत भर पानी को अच्छी तरह मिलाएं।
2. सेब को धोकर रिंग कटर से सेब का बीच वाला हिस्सा काट लें। एक पैन में तेल गर्म करे। सेब के टुकड़ों को मैदे के घोल में लपेटकर मध्यम आंच पर सुनहरा कर लें।
3. तले हुए सेब के टुकड़ों को शुगर सिरप (चाशनी) में कुछ देर डुबोएं। सर्विंग प्लेट पर निकाल कर पुदीने के पत्तों से सजाकर सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें