गार्लिक नान
By Edited By: Published: Tue, 27 Oct 2009 04:38 PM (IST)Updated:
सामग्री :
100 ग्राम मैदा, 1 चम्मच मक्खन, चुटकी भर सोडा या यीस्ट, स्वादानुसार नमक, 2-3 कली लहसुन बारीक कटा हुआ।
कितने लोगों के लिए : 3
विधि :
1. मैदे में सोडा या यीस्ट व पानी मिलाकर नर्म गूंथ लें।
2. फिर साफ गीले सूती कपड़े में लपेट कर 2 घंटे के लिए खमीर उठाने के लिए रख दें।
3. अब उसकी बराबर गोलियां बनाकर नान के आकार का बेल लें।
4. ऊपर से लहसुन बुरक दें। एक बार हलका सा बेलन ऊपर से चलाएं और तंदूर में पकाएं।
5. निकालकर ब्रश से हलका मक्खन लगाएं और गरमागरम सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें