दिवाली पर घर में ही तैयार करें काजू कतली
चलिए बनायें दीवाली पर खास काजू कतली
By Edited By: Published: Thu, 08 Nov 2012 12:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Oct 2017 02:03 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 6
सामग्री :
1 किलो काजू, 750 ग्राम पिसी हुई चीनी, 250 मिली.पानी, 7 ग्राम इलायची पाउडर
विधि :
1. पानी में काजू को भिगो दें। पानी से निकालकर बारीक पीस लें।
2. पेस्ट में चीनी मिलाएं। धीमी आंच पर कड़ाही चढ़ाएं जब गर्म हो जाए तब काजू मिश्रण डालकर पकाएं।
3. इलायची पाउडर डालें। गाढ़ा होने तक अच्छी तरह पकाएं।
4. मिश्रण को ट्रे में पलट दें। सेट होने के लिए रख दें।
5. अपने मनपसंद आकार में काट कर सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें