कुछ अलग बनाना हो तो जरूर बनाये ब्रेड का रायता
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री :
4 ब्रेड स्लाइस, 200 ग्राम दही, आधा चम्मच चीनी, चौथाई चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच भुना जीरा, आधा चम्मच राई, एक चुटकी हींग, चौथाई चम्मच काला नमक, 1 चम्मच घी, 2 करी पत्ते।
विधि :
- सबसे पहेल ब्रेड स्लाइस के किनारों को काटकर निकाल दें।
- इन ब्रेड को छोटे-छोटे बराबर टुकड़ों में काट लें।
- अब एक पैन में घी डालकर मध्यम आंच में गर्म करें। घी गर्म होने पर हींग, राई और करी पत्ता डालकर भून लें। 15 सेकेंड तक ही भूनें।
- फिर इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट तक भून लें। ब्रेड के भुने टुकड़ों को निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- दही में एक चम्मच चीनी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह फेंट लें।
- दही गाढ़ा है तो इसमें आवश्यकता अनुसार पानी भी मिला लें।
- दही में ब्रेड के टुकड़े डालें।
- भुना हुआ जीरा पाउडर और काला नमक मिलाकर लंच या डिनर में सर्व करें।