पुदीना परांठा
By Edited By: Published: Mon, 26 Jan 2004 12:00 AM (IST)Updated:
सामग्री :
400 ग्राम आटा, स्वादानुसार नमक, 50 ग्राम सूखे हुए पुदीने के पत्ते, 250 ग्राम मक्खन।
कितने लोगों के लिए : 2
विधि :
1. आटे में नमक, जरूरत भर पानी और तेल डालकर नर्म-नर्म गूंध लें और आधे घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
2. पुदीने के पत्तों को हाथों से मसल कर चूरा कर लें।
3. अब गूंधे हुए आटे की बराबर-बराबर दो लोइयां बनाकर सादा परांठा बेलें और उसके ऊपर पुदीने का चूरा फैलाकर हलके हाथों से दबाएं।
4. तंदूर में 2-3 मिनट पकाकर मक्खन लगाएं।
5. गरमागरम सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें