कोकोनट मिल्क में ऐसे पकाएं साबुत मछली
नॉनवेज के शौकीन लोगों के लिए है ये खास कोकोनट मिल्क में बनी फिश करी।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
1. तेल
2. मिर्च
3. प्याज
4. करी पत्ता
5. गरम मसाला
6. धनिया पाउडर
7. हल्दी पाउडर
8. कोकोनट मिल्क
9. नमक
10. हरी धनिया
विधि :
सबसे पहले एक पैन में तेल डालें। तेल गर्म होने के तुरंत बाद उसमें गरम मसाला डालकर कुछ मिनटों के लिए भूनें। इसके बाद उसमें प्याज, मिर्च व करी पत्ता डालकर उसे लाल होने तक भूने। इसके बाद इसमें लहसुन और प्याज भी भूनें। इसके बाद इसमें हल्दी और धनिया पाउडर डालकर उसे अच्छे से पकाएं। इसमें अब कोकोनट मिल्क डाले और उसे करीब 5 से 7 मिनट तक पकाएं। फिर स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें साबुत मछली डालें और करीब 15 मिनट तक इन्हें इसमें पकने दें। बीच-बीच में इन्हें पलट दें। जिससे कि ये दोनों तरफ अच्छे से पक जाएं। इसके बाद हरी धनिया डालकर गर्मागर्म सर्व करें।