चिली गार्लिक सॉस
By Edited By: Published: Fri, 05 Jun 2015 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jun 2015 07:13 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 15
सामग्री :
75 मिली. तेल, 50 ग्राम कटा हुआ लहसुन, 175 ग्राम साबुत लाल मिर्च, 250 ग्राम टोमैटो केचअप, 225 ग्राम टोमैटो प्यूरी, 175 ग्राम विनेगर, 30 ग्राम चीनी, 20 ग्राम नमक।
विधि :
एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और लहसुन डालकर अच्छी तरह भूनें। साबुत लाल मिर्च को उबाल कर प्यूरी बना लें। फिर लहसुन वाले पैन में डालें और भूनें। टोमैटो केचअप और टोमैटो प्यूरी डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं। फिर विनेगर, चीनी और नमक मिलाएं। तब तक पकाएं जब तक कि तेल न छोड़ दे। ठंडा करके सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें