सुरती लोचो
कितने लोगों के लिए : 4
सामग्री :
सुरती लोचो कम तेल से बना और भाप में पका एक बहुत अछा गुजराती मसालेदार व्यंजन है इसे चटनी, हरी मिर्च और सेव के साथ परोसा जाता है। जो खाने में बेहद स्वादिष्ट और लजीज होता है तो आइए जाने कैसे बनता है सुरती लोचो। जरुरी सामग्री- सुरती लोचो के मिश्रण के लिए सामग्री चना दाल - 1 कप उरद दाल - 1/3 कप पोहा - 1/3 कप तेल - 2-3 टेबल स्पून हरी मिर्च - 1-2 अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या कद्दूकस किया हुआ हींग - 1-2 पिंच हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम काली मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच ईनो फ्रूट साल्ट - 1 छोटी चम्मच नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार) सर्व करने के लिए सामग्री- हरे धनिये की चटनी - आधा प्याली हरा धनिया - आधा प्याली हरी मिर्च - 4-5 नीबू - 1 नीबू का रस बारीक सेव - 1 प्याली
विधि :
बनाने की विधि चने और उरद दोनो दालों को अछे से धो-कर अलग-अलग पानी में 5-6 घंटे के लिए भीगो दें। भीगने पर दोनो दालों से फालतू पानी निकाल दें। 10 मिनट के लिए पोहा भी पानी में भीगो दें। अब चने की दाल को आवश्यकता अनुसार पानी डाल कर दरदरा पीस लें और एक अलग बडे़ बर्तन में निकाल लें। अब उरद की दाल और भीगे हुए पोहे को एक साथ बारीक पीस लें और इस मिश्रण को भी चने की दाल वाले मिश्रण में डाल कर अछे से मिला लें। अब इस मिश्रण में अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च, हींग और हल्दी पाउडर, नमक, आधी लाल मिर्च और 2 छोटे चम्मच तेल डालकर मिला दें।जरूरत के अनुसार आप 1-2 चम्मच पानी और मिला सकती हैं। सुरती लोचो पकाने के लिए आपको स्टीमर या किसी ?से बर्तन की जरूरत होगी जिसमें कोई दूसरा बर्तन रख कर भाप से इसे पकाया जा सके। इसके लिए एक कुकर या बडे़ बर्तन में 2 कप पानी डाल कर गर्म होने के लिए रख दें। और साथ ही एक जाली का स्टैंड भी रख दें। अब किसी दुसरे बाउल या बर्तन में तेल लगाकर उसे चिकना कर लें। मिश्रण में ईनो फ्रूट साल्ट मिला कर इसे चिकने किए बर्तन में डाल दें और हिला कर एक बराबर कर लें। साथ में उपर से लाल और काली मिर्च बुरक दैं। बडे़ बर्तन में रखा पानी उबलने लगे तो मिश्रण वाला बर्तन जाली वाले स्टैंड पर रख दें। बडे़ बर्तन को ढक कर इसे 20 मिनट तक पकने दें। सुरती लोचो पक गया है या नहीं ये देखने के लिए इसमें चाकू डालकर देखें,अगर पतला बैटर चाकू पर नहीं चिपकता तो इसका मतलब आपका सुरती लोचो बन कर तैयार है। अब इसे गर्म-गर्म एक प्लेट में निकाल कर चम्मच की मदद से दबा कर फैला दें। इसके उपर चारों तरफ एक चम्मच तेल, नींबू का रस, 1-2 चम्मच चटनी, थोड़ा सा हरा धनिया और 2 -3 टेबल स्पून सेव डाल दीजिए। अब तली हुई क्रिस्पी साबुत हरी मिर्च से सजाकर खाने का मजा लिजिए।