चीज गार्लिक टोस्ट
By Edited By: Published: Mon, 01 Feb 2016 04:46 PM (IST)Updated: Mon, 01 Feb 2016 04:46 PM (IST)
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
5-6 ब्रेड स्लाइस, 3 टे.स्पून नमकीन मक्खन, डेढ़ टी स्पून बारीक कटा हुआ लहसुन, चौथाई टी स्पून काली मिर्च पाउडर, 1 कप मॉजरेला चीज कसा हुआ।
विधि :
ओवन को 180 डिग्री पर गरम करें। एक बाउल में मक्खन डालकर उसमें लहसुन डालकर फेंटते हुए अच्छी तरह मिक्स कर लें।
अब ब्रेड स्लाइस पर यह मिश्रण लगा लें। ऊपर से कसा हुआ ची़ज भी डाल दें। सभी टोस्ट को कुकीज शीट पर रखें और 180 डिग्री पर पहले से गर्म माइक्रोवेव में 7 से 8 मिनट के लिए बेक करें।
माइक्रोवेव से निकालकर चीजी डिप या टॉमेटो सॉस के साथ सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें