पर्पल ग्रेप स्मूदी
By Edited By: Published: Wed, 24 Apr 2013 12:16 AM (IST)Updated: Wed, 24 Apr 2013 12:16 AM (IST)
सामग्री :
2 कप बीज निकाले हुए काले अंगूर, 1 कप दही, 1 कप बादाम का दूध, 4 टेबल स्पून चीनी (या स्वादानुसार), बर्फ के टुकड़े या क्रश्ड आइस (बर्फ का चूरा)
कितने लोगों के लिए : 4
विधि :
1. अंगूर और दही को एक साथ ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड करें। स्वादानुसार चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. इसमें बादाम का दूध उड़ेलें और दोबारा ब्लेंड करें।
3. बर्फ के टुकड़े डालकर सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें