पुदीने का शर्बत
By Edited By: Published: Fri, 03 May 2013 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2013 05:37 PM (IST)
सामग्री :
1 गुच्छी पुदीना, 1 कप चीनी, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, 1 टे.स्पून नींबू का रस, 2 ग्लास पानी या सोडा, बर्फ, थोड़ी सी पुदीने की पत्ती सजाने के लिए।
कितने लोगों के लिए : 6
विधि :
एक ब्लेंडर में पुदीने की पत्ती, चीनी और अदरक को डालकर बारीक पीस लें। अब इसमें पानी या सोडा डाल दें।
एक बार फिर ब्लेंडर में चलाकर बर्फ और पुदीने के पत्ते डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें