लोबिया वड़ा
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
लोबिया - 1 कप दाने (8 -10 घंटे भीगे हुये, पालक - 1 कप बारीक कटी हुई, हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ, नमक - 1 छोटी चम्मच (स्वादानुसार), लाल मिर्च पाउडर - 1/4 - 1/2 छोटी चम्मच, धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच, हरी मिर्च - 2-3 बारीक कटी हुई, अदरक - 1 इंच टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ), हींग - 2 चुटकी, तेल - वड़े तलने के लिये।
विधि :
भिगोए हुए लोबिया के दानों को मिक्सी में डाल कर दरदरा पीस लें। पिसे दानों को एक अलग बाउल में निकाल लें। इसमें धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च, अदरक, हींग, पालक और हरा धनिया डालकर सब चीजों को अच्छे से मिला लें। तैयार मिश्रण से हम वडे़ बनाएंगे।
कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। एक छोटे नींबू के बराबर मिश्रण को हाथ में लेकर दूसरे हाथ से दबाते हुए गोल आकार दें। जितने वडे़ कड़ाही में आराम से तले जा सकें बनाकर डाल दें। वड़ों को पलटते हुए मीडियम और धीमी आंच पर तल लें। जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाएं तो इन्हें निकाल लें और नैपकिन पेपर बिछी किसी प्लेट में रख लें। बाकी मिश्रण से भी इसी प्रकार गोले बनाते रहें और तलकर निकाल लें।
गरमा-गरम लोबिया वड़ा तैयार है। इसे अपनी पसंद की चटनी या सॉस के साथ खाने का मजा ले सकते हैं।