वेज स्प्रिंग रोल
सामग्री :
25 ग्राम गाजर, 10 ग्राम प्याज, 25 ग्राम शिमला मिर्च, 100 ग्राम बंदगोभी, 20 मिली. तेल, 5 ग्राम अजीनोमोटो, स्वादानुसार नमक, 5 मिली. सोया सॉस, 2 मिली. विनेगर, 5 ग्राम सफेद कालीमिर्च, 5 ग्राम टोमैटो केचअप, 10 ग्राम लहसुन।
पैनकेक के लिए: 30 ग्राम कॉर्नफ्लोर, 20 ग्राम मैदा, आधा अंडा।
कितने लोगों के लिए : 3
विधि :
सबसे पहले पैनकेक की सारी सामग्री एक साथ मिलाकर पतला घोल बनाएं और हलका तेल लगाकर तवे पर सेंक लें। सब्जियों को एक समान बारीक कतर लें। फिर एक पैन में तेल गर्म करें और लहसुन डालकर हलका सुनहरा करें। फिर सभी सब्जियां डालकर पकाएं। अब सोया सॉस, विनेगर, अजीनोमोटो, नमक, सफेद काली मिर्च और टोमैटो केचअप डालकर अच्छी तरह चलाएं। अब एक छलनी में डालकर अतिरिक्त पानी निथार लें। फिर सामान्य तापमान में लाएं। पहले से तैयार पैनकेक को एक प्लेट पर फैलाएं और वेजटेबल मिश्रण डालकर फोल्ड करें। अब इसे तेल में तलकर डायमंड शेप में काट लें। हॉट गार्लिक सॉस के साथ सर्व करें।