Move to Jagran APP

साइंस क्विज

1. वैज्ञानिकों ने पहली बार एंटीबायोटिक के विकल्प के तौर पर एक दवा बनाई है। इस दवा का नाम क्या रखा गया है?

By Babita kashyapEdited By: Published: Wed, 26 Nov 2014 02:31 PM (IST)Updated: Wed, 26 Nov 2014 02:32 PM (IST)
साइंस क्विज

1. वैज्ञानिकों ने पहली बार एंटीबायोटिक के विकल्प के तौर पर एक दवा बनाई है। इस दवा का नाम क्या रखा गया है?

loksabha election banner

क. रीफेन्स्टाल

ख. स्टाफेफेक्ट

ग. स्टाफेजाइम

घ. ओफिक्सिन

2. सबसे बड़ी पवन टर्बाइन विनिर्माता सुजलॉन एनर्जी ने 6 नवंबर, 2014 को कहां विश्व का सबसे ऊंचा हाइब्रिड पवन जेनरेटर स्थापित किया?

क. कच्छ (गुजरात)

ख. सहारा (अफ्रीका)

ग. खंभात (गुजरात)

घ. इनमें से कोई नहीं

3. निम्नलिखित में से कहां के वैज्ञानिकों ने विश्व में पहली बार सांस के जरिए लिए जा सकने वाले इबोला टीका का पशुओं पर सफल परीक्षण किया?

क. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी

ख. यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास

ग. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलोफोर्निया

घ. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी

4. भारतीय सेना ने ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (आइटीआर) से 9 नवंबर, 2014 को निम्नलिखित में से किसका सफल परीक्षण किया?

क. अग्नि-1

ख. अग्नि-2

ग. अग्नि-3

घ. अग्नि-4

5. 'क्राइस्ट कॉलेजÓ में जंतु वर्गीकरण और पारिस्थितिकी केंद्र के अध्ययनकर्ताओं को परम्बिकुलम बाघ अभयारण्य, केरल में किस जंतु की आठ नई प्रजातियां नवंबर 2014 के प्रथम सप्ताह में प्राप्त हुईं?

क. तिलचट्टे की

ख. मकडिय़ों की

ग. चीटिंयों की

घ. चिडिय़ों की

6. विशेषज्ञों ने कर्नाटक राज्य के हम्पी में तलवारघट्टा की पहाड़ी के नजदीक एक गोल पत्थर पर करीब 20 चित्रलिपियों की खोज की। यह लिपि किस युग की है?

क. पुरापाषाण युग

ख. हड़प्पा (सिंधु) युग

ग. पाषाण युग

घ. मौर्य युग

्रउत्तर-

1. ख, 2. क, 3. ख, 4. ख, 5. ख, 6. ख


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.